संजीव शर्मा के हाथ फिर आई सचिवालय कर्मचारी संघ की कमान

राज्य सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ की कमान फिर से संजीव शर्मा के हाथों में आ गई है। उन्हें अध्यक्ष चुना गया है। जबकि दो पदों पर कमल खिले हैं। वरिष्ठ उपप्रधान पद पर कमलजीत और महासचिव पद पर कमल कृष्ण शर्मा जीते हैं। रमन शर्मा उपप्रधान चुने गए हैं। जबकि सुरेंद्र मोहन कोषाध्यक्ष होंगे। वीरवार को सुबह साढ़े दस बजे से वोटिग आरंभ हुई और पांच बजे तक चली। देर शाम चुनावी नतीजे घोषित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 10:15 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jun 2019 06:44 AM (IST)
संजीव शर्मा के हाथ फिर आई सचिवालय कर्मचारी संघ की कमान
संजीव शर्मा के हाथ फिर आई सचिवालय कर्मचारी संघ की कमान

राज्य ब्यूरो, शिमला : राज्य सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ की कमान फिर संजीव शर्मा के हाथों में आ गई है। उन्हें अध्यक्ष चुना गया है जबकि दो पदों पर 'कमल' खिले हैं। वरिष्ठ उपप्रधान पद पर कमलजीत और महासचिव पद पर कमल कृष्ण शर्मा जीते हैं। कमल कृष्ण दूसरी बार लगातार महासचिव चुने गए। रमन शर्मा उपप्रधान चुने गए जबकि सुरेंद्र मोहन कोषाध्यक्ष होंगे।

वीरवार सुबह साढ़े दस बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चला। देर शाम चुनाव नतीजे घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। इनमें भूपिद्र सिंह बॉबी, जगत राम वर्मा, महेश कुमार, राजेश कुमार कपिल व संजीव शर्मा शामिल रहे।

किसे कितने वोट मिले

अध्यक्ष :

संजीव शर्मा,227

भूपिद्र बॉबी,191

राजेश कपिल,150

महेश कुमार,83

जगत राम वर्मा,22 वरिष्ठ उपप्रधान

कमलजीत,384

चानन मेहता,290 महासचिव

कमल कृष्ण,329

राजेंद्र सिंह मियां,210

राजेश,131

कोषाध्यक्ष

सुरेंद्र मोहन,341

कुशाल,330

बहुकोणीय मुकाबले में जीते रमन

उपप्रधान पद के लिए बहुकोणीय मुकाबला हुआ। चुनाव मैदान में चार उम्मीदवार थे।

रमन शर्मा,333

प्रताप सिंह,169

रोहित,98

आशा ठाकुर,70

कौन चुने गए सदस्य

कार्यकारिणी सदस्य के नौ पदों पर चुनाव हुए। इसमें से पहले नौ स्थानों पर रहे उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया गया।

चुनी लाल,366

महेंद्र कुमार,352

दीपिका ठाकुर,335

संजय कुमार,311

बलदेव,285

रमेश चंद,270

सोनिया मेहता,255

राकेश भारद्वाज,233

विनोद कुमार,229

अमर सिंह,213

दिनेश कुमार,162

कृष्णा ठाकुर,136

रूप लाल,100

मुझे लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया है। मैं सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करता हूं। आठ चुनाव लड़े और ज्यादातर जीते हैं। सचिवालय कर्मियों की मांगों को प्रभावी ढंग से सरकार तक उठाऊंगा। उनके हितों के साथ समझौता नहीं करूंगा। नई कार्यकारिणी की बैठक जल्द होगी।

संजीव शर्मा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष मैं लगातार दूसरी बार महासचिव बना हूं। ऐसा कर्मचारियों के सहयोग और आर्शीवाद से संभव हो पाया है। कोशिश करूंगा कि और बेहतर कार्य करूं। सबको साथ लेकर चलेंगे। मिलजुल कर ही संगठन आगे बढ़ता है। मांगों को लेकर नई कार्यकारिणी चर्चा करेगी। मांग पत्र बैठक में सबके सुझाव से तैयार होगा।

कमल कृष्ण शर्मा, नवनिर्वाचित महासचिव

chat bot
आपका साथी