राहुल गांधी से मिलने आज दिल्ली जाएंगे रामलाल ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग किए जाने के बाद वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर मंगलवार को राहुल गांधी से मिलने दिल्ली जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Dec 2019 09:51 PM (IST) Updated:Tue, 03 Dec 2019 06:21 AM (IST)
राहुल गांधी से मिलने आज दिल्ली जाएंगे रामलाल ठाकुर
राहुल गांधी से मिलने आज दिल्ली जाएंगे रामलाल ठाकुर

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग किए जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक रामलाल ठाकुर तीन दिसंबर को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के लिए दिल्ली रवाना होंगे। राहुल गांधी ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया है।

रामलाल ठाकुर ने इससे पहले 27 नवंबर को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की थी। उसी दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन चौहान ने भी सोनिया व राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्वरूप को घटाया जा रहा है। इसके लिए कांग्रेस के सभी नेताओं ने राज्य कार्यकारिणी में कम पदाधिकारियों की वकालत की है। संगठनात्मक जिलों पर कैंची चलाने का काम भी किया जा रहा है। संगठनात्मक जिलों की संख्या को कम किया जा सकता है। हालांकि ये सब निर्णय हाईकमान के फैसले के बाद होंगे।

chat bot
आपका साथी