बरसा अंबर, अप्रैल में दिसंबर

प्रदेश की चोटियों पर हुई बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश के बाद लोग ठिठुरने का मजबूर हो गए हैं। अप्रैल के महीने में दिसंबर जैसे हालात पैदा होने के चलते लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बुधवार को तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक कम रहा। जबकि मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तामपान में आठ डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश की राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान दस डिग्री सेंल्सियस रिकार्ड किया गया है इतना अधिकतम तापमान सर्दियों के मौसम में रहता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Apr 2019 09:22 PM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2019 09:22 PM (IST)
बरसा अंबर, अप्रैल में दिसंबर
बरसा अंबर, अप्रैल में दिसंबर

जागरण टीम, शिमला/मनाली/धर्मशाला : अप्रैल के तीसरे सप्ताह हिमाचल में मौसम ने करवट बदल ली। प्रदेश में बुधवार को चोटियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश ने दिसंबर जैसे मौसम का एहसास करवा दिया। तापमान में अचानक भारी गिरावट से लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए। इस कारण लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े।

कुल्लू व लाहुल स्पीति की चोटियों पर बर्फबारी हुई। पर्यटन स्थल रोहतांग में करीब 10 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। अन्य पर्यटक स्थलों गुलाबा, राहनीनाला, मढ़ी, ब्यासनाला, राहलाफाल व अंजनी महादेव में बर्फ के फाहे गिरे। चंबा जिले में पीर पंजाल, भरमौर व मणिमहेश की पहाड़ियों पर दो से तीन फीट हिमपात हुआ। सिरमौर के चूड़धार में बर्फबारी हुई। शिमला, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना जिलों में रुक-रुककर बारिश हुई। सोलन व सिरमौर के कई क्षेत्रों में सुबह धुंध छाई रही। सोमवार देर रात शिमला-सोलन राष्ट्रीय राजमार्ग पर सलोगड़ा के पास पहाड़ी से मलबा गिरा। इस कारण यातायात करीब दो घंटे बाधित रहा। कांगड़ा जिले में पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनूरी के समीप पेड़ गिरने से यातायात करीब ढाई घंटे बाधित रहा।

---------

आठ डिग्री गिरा पारा

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बुधवार को तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। कई जगह अधिकतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सर्दियों में रहता है।

-----------

मौसम खराब होने से नहीं आया विमान

मौसम खराब होने के कारण कांगड़ा एयरपोर्ट पर बुधवार दोपहर एक बजे नई दिल्ली से एयर इंडिया का विमान नहीं आ सका। इस कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। एयर इंडिया के स्टेशन प्रभारी मिलन गुरुंग ने बताया कि नई दिल्ली से 50 यात्री आने थे। वहीं, 40 यात्री यहां से दिल्ली जाने थे।

-----------

आज भी बारिश के आसार

प्रदेश में मौसम के तेवर अभी तीखे रहने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल को प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।

-----------

खेतों में बिछी गेहूं की फसल

मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण किसानों व बागवानों के चेहरों पर चिता झलक रही है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में गेहूं की फसल पक गई है। किसान फसल कटाई की तैयारी में हैं। बारिश से कांगड़ा व ऊना जिले के कई क्षेत्रों में गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। शिमला, कुल्लू, सिरमौर जिलों कई जगह सेब के पेड़ों पर फूल बारिश व तेज हवा से टूटकर गिर गए। ठंड बढ़ने से सेब की फसल को भी नुकसान हो सकता है। ठंड के कारण फूल समय से पहले झड़ने से सेब की सेटिग नहीं होगी। इस कारण सेब की फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है।

------------

कहां, कितना रहा तापमान

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

केलंग,1.8,5.5

कल्पा,3.3,9.7

शिमला,7,10.9

धर्मशाला,10,16.4

नाहन,10.4,24.9

भुंतर,12.2,14.4

सोलन,12.4,17.8

सुंदरनगर,14.2,18.2

बिलासपुर,15.7,17.4

ऊना,15,25.4

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

chat bot
आपका साथी