प्यारे लाल बने बुशहर देव समाज संस्था के अध्यक्ष

श्री अयोध्या नाथ मंदिर रामपुर बुशहर में बुशहर देव समाज की ओर से कार्यकारिणी का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 May 2022 09:09 PM (IST) Updated:Wed, 25 May 2022 09:09 PM (IST)
प्यारे लाल बने बुशहर देव समाज संस्था के अध्यक्ष
प्यारे लाल बने बुशहर देव समाज संस्था के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : श्री अयोध्या नाथ मंदिर रामपुर बुशहर में बुशहर देव समाज (रामपुर-ननखड़ी) की ओर से समृद्ध पुरातन संस्कृति के संचालन व संरक्षण के संदर्भ में कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसकी अध्यक्षता कारदार देवता साहब खंटू सेरी मझाली साधराम दोरटा ने की।

इस दौरान अध्यक्ष प्यारे लाल नेगी व उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल निवासी कुमसु को बनाया गया। बहादुर लाल शर्मा, केदार सिंह व श्याम केदार को कोषाध्यक्ष, विक्रांत बिष्ट को संयोजक, डा. केदार, शिव सिंह ठाकुर व खेल चंद नेगी को वरिष्ठ सलाहकार चुना गया। इसके अलावा सदस्य बिहारी लाल, दुर्गा सिंह, राजू आंनद, रामलोक, रोशन लाल, फकीर चंद तथा मीडिया सचिव तन्मय शर्मा को नियुक्त किया गया। इस मौके पर रामपुर उपमंडल के 29 देवी-देवताओं के कारदार, प्रधान, सचिव, वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में देव समाज के नियम, परंपरा व कायदों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पारित किए गए। जैसे कि देव समाज को रजिस्टर्ड करवाना, बुशहर देव सदन निर्माण के लिए जमीन का प्रविधान, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के लिए बुशहर पर्यटन सर्किट विकसित करवाना, काष्ठकुणी शैली में निर्मित प्राचीन धरोहरों का संरक्षण, मंदिरों के सुंदरीकरण व सुरक्षा व्यवस्था तथा इस संदर्भ में जन सहयोग, प्रशासन व भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से कार्य करने पर सर्वसम्मति बनी। बैठक में देव समाज से जुडे़ कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस मौके पर नवगठित कार्यकारिणी व सदस्यों ने अध्यक्ष प्यारे लाल की अध्यक्षता में एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन से भी मुलाकात की और देव समाज के प्रतिनिधियों का परिचय करवाया।

chat bot
आपका साथी