हिमाचल पुलिस को मिलेगा प्रेजिडेंट कलर अवार्ड

प्रदेश पुलिस को पहली बार प्रजिडेंट कलर अवार्ड मिलेगा। यह अवार्ड पुलिस को सत्तर वर्षों के दौरान आपराधिक मामलों को सुलझाने में सफलता और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया जाएगा। यह जानकारी डा. खुशहाल शर्मा पुलिस अधीक्षक कानून एवं व्यवस्था ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश पुलिस को प्रजिडेंट कलर अवार्ड देने के लिए राष्ट्रपति से मंजूरी चुकी है। अभी इस अवार्ड के लिए कार्यक्रम का दिन तय नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही प्रदेश को इस पुरस्कार से नावाजा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 08:10 PM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2019 08:10 PM (IST)
हिमाचल पुलिस को मिलेगा प्रेजिडेंट कलर अवार्ड
हिमाचल पुलिस को मिलेगा प्रेजिडेंट कलर अवार्ड

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस को पहली बार प्रेजिडेंट कलर अवार्ड मिलेगा। यह अवार्ड पुलिस को 70 वर्षो के दौरान आपराधिक मामलों को सुलझाने में सफलता व बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश पुलिस को प्रेजिडेंट कलर अवार्ड देने के लिए राष्ट्रपति से मंजूरी मिल चुकी है। अभी अवार्ड के लिए कार्यक्रम का दिन तय नहीं हुआ है लेकिन यह पुरस्कार जल्द मिलेगा। प्रदेश पुलिस को प्रेजिडेंट कलर अवार्ड मिलने का श्रेय पुलिस के एक-एक जवान व अधिकारी को जाता है जिन्होंने दिन-रात एक कर मेहनत से ड्यूटी की है। पिछले कई वर्षो से प्रदेश पुलिस ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर लोगों को सुरक्षा प्रदान की है। हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियां और वातावरण अन्य राज्यों से काफी अलग है। इस कारण पुलिस को काफी दिक्कतें आती हैं। लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा है।

chat bot
आपका साथी