राज्यपाल की पत्नी के जन्मदिन पर रोपे पौधे

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत की पत्नी दर्शना देवी के जन्मदिन पर उनके घर जाकर बधाई दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Jul 2018 09:54 PM (IST) Updated:Sun, 15 Jul 2018 09:54 PM (IST)
राज्यपाल की पत्नी के जन्मदिन पर रोपे पौधे
राज्यपाल की पत्नी के जन्मदिन पर रोपे पौधे

राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत की पत्नी दर्शना देवी के जन्मदिन पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने पत्‍‌नी डॉ. साधना ठाकुर के साथ राजभवन जाकर दर्शना देवी को जन्मदिन की बधाई दी। बाद में राज्यपाल और उनकी पत्नी ने राजभवन परिसर में चिनार व देवदार के पौधे रोपे। पौधे लगाने के अवसर पर पुलिस महानिदेशक सीता राम मरडी, राज्यपाल के सलाहकार डॉ. शशिकान्त शर्मा, सचिव डॉ. अरुण शर्मा सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी