भूस्खलन के कारण ढाई घंटे बाधित रहा कालका शिमला रेल मार्ग

कालका शिमला रेल मार्ग पर सनावर और जावली के मध्य रेल ट्रैक मलवा गिरने के कारण रेलगाड़ियों की आवाजाही लगभग ढाई घंटे तक बंद रही।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Fri, 02 Aug 2019 03:04 PM (IST) Updated:Fri, 02 Aug 2019 03:04 PM (IST)
भूस्खलन के कारण ढाई घंटे बाधित रहा कालका शिमला रेल मार्ग
भूस्खलन के कारण ढाई घंटे बाधित रहा कालका शिमला रेल मार्ग
शिमला, जेएनएन। वर्ल्ड हेरिटेज कालका शिमला रेल मार्ग बारिश के दौरान एक बार फिर से बाधित हो गया। लगभग ढाई घंटे तक कालका से शिमला की तरफ रेलगाड़ियों की आवाजाही बंद रही। यहां कालका शिमला रेल मार्ग पर सनावर और जावली के मध्य रेल ट्रैक पर काफी मात्रा में मलवा गिर गया था जिसके कारण मार्ग पर रेलगाड़ियां नहीं चल सकी। यह मलबा सुबह करीब 10:00 से 11:00  के बीच में अचानक रेल मार्ग पर आ गिरा और करीब 2:00 बजे के आसपास रेल मार्ग को रेलगाड़ियों के लिए बहाल कर दिया गया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी