वंदना सूद अध्यक्ष व अनिल चुने नगर परिषद उपाध्यक्ष

नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर पिछले दो महीने से चला आ रहा संशय मंगलवार को भाजपा समर्थित वंदना सूद के अध्यक्ष और अनिल कुमार के उपाध्यक्ष बनने के साथ समाप्त हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 09:15 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 09:15 PM (IST)
वंदना सूद अध्यक्ष व अनिल चुने नगर परिषद उपाध्यक्ष
वंदना सूद अध्यक्ष व अनिल चुने नगर परिषद उपाध्यक्ष

संवाद सूत्र, ठियोग : नगर परिषद ठियोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर दो माह से चल रहा संशय मंगलवार को भाजपा समर्थित वंदना सूद के अध्यक्ष और अनिल कुमार के उपाध्यक्ष बनने के साथ समाप्त हो गया। एसडीएम मोहन दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई साधारण बैठक में परिषद के चार पार्षदों शीला वर्मा, वंदना सूद, अनिल कुमार और विवेक थापर ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से कर दिया। साधारण बैठक में पूर्व अध्यक्ष शांता शर्मा और उपाध्यक्ष ललिता शर्मा और कांग्रेस समर्थित पार्षद कमला शर्मा अनुपस्थित रहीं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को हुई बैठक में कोरम पूरा न होने के कारण प्रशासन द्वारा मंगलवार को साधारण बैठक बुलाई थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया।

नगर परिषद की नई अध्यक्ष वंदना सूद का मुख्य लक्ष्य कस्बे के सभी सात वार्डो में चरमराई सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, वार्ड सात और चार में बनी पार्किंग को खोलने, कस्बे में आधुनिक गोशाला का निर्माण, वार्डो में स्ट्रीट लाइटों और रास्तों को दुरस्त करना है। वंदना के अनुसार सभी वार्डो में समान व्यवहार किया जाएगा और किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा, जबकि एक-एक साल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के बंटवारे की बात को वह टाल गई। कांग्रेस समर्थित विवेक थापर ने भाजपा समर्थित अध्यक्ष को समर्थन देने की बात पर कहा कि वार्ड की जनता के हित में उन्हें जो सही निर्णय लगा वो उन्होंने लिया है। थापर के अनुसार वार्ड की जनता का विकास पहले है, जिसके लिए दलगत राजनीति से उपर उठकर सोचना जरुरी हो गया था।

नगर परिषद की नए उपाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि हर वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यो को किया जाएगा और जनता के रुके हुए कामों को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। नगर परिषद में जेई व ईओ के पद खाली चल रहे हैं और अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार से गुजारिश की जाएगी। भाजपा समर्थित वंदना सूद के अध्यक्ष बनने पर जिला महासू भाजपा के अध्यक्ष अजय श्याम, जिला परिषद सदस्य इंदु वर्मा, भूतपूर्व विधायक राकेश वर्मा, शहरी भाजपा अध्यक्ष रमेश खाची, ठियोग भाजपा मंडल अध्यक्ष दुनी चंद कश्यप, हिन्दू विश्व परिषद प्रखंड अध्यक्ष इन्द्रजीत ¨सह सहित सुरेन्द्र पाल व अन्य भाजपाई नेताओं ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी