मुकेश अग्निहोत्री ने कसा तंज कहा जयराम का अपने मंत्रियों पर नहीं नियंत्रण

विपक्ष पहले ही सार्वजनिक तौर पर कह चुका है कि भाजपा तबादलों की सरकार साबित हुई है। तबादलों पर प्रतिबंध केवल दिखावे कि लिए लगाया है।

By BabitaEdited By: Publish:Fri, 20 Apr 2018 03:33 PM (IST) Updated:Fri, 20 Apr 2018 03:35 PM (IST)
मुकेश अग्निहोत्री ने कसा तंज कहा जयराम का अपने मंत्रियों पर नहीं नियंत्रण
मुकेश अग्निहोत्री ने कसा तंज कहा जयराम का अपने मंत्रियों पर नहीं नियंत्रण

शिमला, राज्य ब्यूरो। जयराम सरकार के दो मंत्रियों के बीच में तबादलों को लेकर हुई बहस पर कांग्रेस ने चुटकी ली है। कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि भाजपा सरकार तबादलों में व्यस्त है।इसका प्रमाण केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के सामने देखने को मिल गया। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का अपने मंत्रियों पर नियंत्रण नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि भोरंज से भाजपा विधायक कमलेश कुमारी भी इसी तरह के आरोप मंत्री पर लगा चुकी हैं।

विपक्ष पहले ही सार्वजनिक तौर पर कह चुका है कि भाजपा तबादलों की सरकार साबित हुई है। तबादलों पर प्रतिबंध केवल दिखावे कि लिए लगाया है। हालत यह है कि सचिवालय से रोजाना सैकड़ों फाइलें तबादलों की निकल रही हैं। विधानसभा सत्र के दौरान सबने देखा कि मंत्री और विधायक तबादलों के नोट मंजूर करवाने के लिए पहुंचते थे।

मुकेश ने आरोप लगाया कि जयराम सरकार का एकमात्र एजेंडा तबादले करना ही रह गया है। जीतकर आए नेता तो तबादले करवाने में व्यस्त हैं। हारे हुए नेता भी सूचियां बनवाकर तबादले करवा रहे हैं। सचिवालय सहित शिक्षा, पुलिस विभाग में थोक में तबादले हो रहे हैं। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी तबादलों पर काफी हंगामा हुआ था। विपक्ष का आरोप था कि सरकार ने तीन माह के कार्यकाल में ही 20 हजार से अधिक तबादले कर डाले। 

chat bot
आपका साथी