38 लोगों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी

संवाद सूत्र, कुमारसैन : उपमंडल कुमारसैन के सिविल अस्पताल में तहसील कल्याण द्वारा एकदिवसीय विशेष

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Sep 2018 03:54 PM (IST) Updated:Sat, 01 Sep 2018 03:54 PM (IST)
38 लोगों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी
38 लोगों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी

संवाद सूत्र, कुमारसैन : उपमंडल कुमारसैन के सिविल अस्पताल में तहसील कल्याण द्वारा एकदिवसीय विशेष दिव्यागता आकलन व जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला और रामपुर अस्पताल के विशेषज्ञों ने 100 लोगों की जाच की, जिनमें 38 को दिव्यागता प्रमाण पत्र जारी किए गए। इनमें 10 को स्थायी, जबकि 28 को अस्थायी दिव्यागता प्रमाण पत्र जारी किए गए। कुमारसैन की तहसील कल्याण अधिकारी सविता भारद्वाज ने बताया कि शिविर में जिलास्तरीय चिकित्सक बोर्ड द्वारा ऐसे दिव्याग व्यक्ति, जिनकी दिव्यागता की जाच नहीं हुई थी, की जाच की गई। शिविर को सफल बनाने में दिव्याग कल्याण संघ जिला शिमला के प्रधान प्रवीण सोनी और क्षेत्र की कल्याणकारी संस्थाएं, व्यापार मंडल, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों बाल विकास परियोजना व पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने भी सहयोग किया।

शिविर में डीडीयू शिमला और रामपुर अस्पताल से आए ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सुनील शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बबीता शर्मा, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. गुमान सिंह नेगी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय नेगी और क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. दीपा राठौर ने रोगियों की जाच की। इस दौरान तहसील कल्याण अधिकारी सविता भारद्वाज भी मौजूद रही। शिविर में स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास परियोजना कुमारसैन के कर्मचारियों व दिव्याग कल्याण संघ जिला शिमला के प्रधान प्रवीण सोनी ने भी सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी