Earthquake In HP: चंबा और आसपास के जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही तीव्रता

Earthquake In HP चंबा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 आंकी गई और इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

By AgencyEdited By: Publish:Sat, 03 Dec 2022 01:00 PM (IST) Updated:Sat, 03 Dec 2022 01:00 PM (IST)
Earthquake In HP: चंबा और आसपास के जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही तीव्रता
चंबा और आसपास के जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

शिमला, एजेंसी। हिमाचल प्रदेश के चंबा और इसके आसपास के जिलों में 3.4 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आपदा प्रबंधन के विशेष सचिव सुदेश मोक्ता ने बताया कि भूकंप शुक्रवार रात को आया था और भूकंप का केंद्र चंबा जिले के तिस्सा इलाके के पास धार मक्कन था। झटके कुछ सेकंड तक रहे, जिससे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने कहा कि अब तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी चंबा में भूकंप आते रहे हैं। इससे पहले 16 नवंबर को भी प्रदेश के मंडी कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, शिमला में भी तीन से पांच सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

chat bot
आपका साथी