सिटी एडवाइजरी फोरम के सदस्य नेगी ने किया प्रोजेक्टों का निरीक्षण

जागरण संवाददाता शिमला स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम के सदस्य तथा लोक निर्माण विभाग हिमाचल प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Oct 2020 05:01 PM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2020 05:01 PM (IST)
सिटी एडवाइजरी फोरम के सदस्य
नेगी ने किया प्रोजेक्टों का निरीक्षण
सिटी एडवाइजरी फोरम के सदस्य नेगी ने किया प्रोजेक्टों का निरीक्षण

जागरण संवाददाता, शिमला : स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम के सदस्य तथा लोक निर्माण विभाग हिमाचल प्रदेश से सेवानिवृत्त आर्किटेक्ट इन चीफ एनके नेगी ने स्मार्ट सिटी के कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम को सुझाव दिए। इस दौरान निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने नेगी के सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने नगर निगम की टीम के साथ पहले संजौली-आइजीएमसी स्मार्ट पाथ का निरीक्षण किया। इसके बाद ओकओवर में बन रहे पार्क का भी जायजा लिया।

एनके नेगी को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न निर्माण कार्यो तथा अन्य परियोजना के डिजाइन के लिए जाना जाता है। नगर निगम शिमला स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले कार्यो के लिए एनके नेगी का सहयोग लेगा। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त पंकज राय तथा अधिशाषी अभियंता राजेश ठाकुर के अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी