सत्ता में आते ही जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाएगी भाजपा

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू का कथन है कि भाजपा सत्ता में आते ही जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को खत्म करके देश पर थोपे गए मुद्दे को हमेशा के लिए बंद करेगी। देश में दो तरह के कानून को लेकर भाजपा की सोच पहले से स्पष्ट रही है। उस सोच में किसी तरह का बदलाव नहीं आया है। भाजपा नेता ने देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में 74 सीटें जीतने का दावा ठोका। शिमला में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में श्याम जाजू ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत प्राप्त होगा। देश के ऐसे राज्यों में भाजपा को अधिक सीटें प्राप्त होंगी जहां पर पहले जनाधार प्राप्त नहीं था। जहां तक प्रदेश का सवाल है तो पिछले लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी चारों सीटों को भाजपा जीतेगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 May 2019 08:55 PM (IST) Updated:Tue, 14 May 2019 08:55 PM (IST)
सत्ता में आते ही जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाएगी भाजपा
सत्ता में आते ही जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाएगी भाजपा

राज्य ब्यूरो, शिमला : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि केंद्र में पार्टी के दोबारा सत्ता में आते ही जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को खत्म कर देश पर थोपे गए मुद्दे को हमेशा के लिए बंद करेगी। देश में दो तरह के कानून को लेकर भाजपा की सोच पहले से स्पष्ट है। उस सोच में किसी तरह का बदलाव नहीं आया है।

श्याम जाजू ने शिमला में पत्रकारों से दावा किया कि ऐसे राज्यों में भाजपा को अधिक सीटें मिलेंगी, जहां पहले जनाधार प्राप्त नहीं था। केंद्र में दोबारा भाजपा सरकार बनने से डबल इंजन के साथ हिमाचल में विकास की गति तेज होगी। हिमाचल के साथ नरेंद्र मोदी का भावनात्मक संबंध है। केंद्र सरकार ने एक साल में हिमाचल को 12 हजार करोड़ से अधिक राशि दी है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के लोग भाजपा सरकार से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोकहित की 32 योजनाएं चलाई हैं। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो रैलियों व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तीन रैलियों से लोगों में उत्साह है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में महागठबंधन का कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा उत्तर प्रदेश में 74 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत में कई स्थानों पर जीत दर्ज करेगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी