भाजपा चुनाव समिति संसदीय बोर्ड को आज भेजेगी दावेदारों के नाम

प्रदेश भाजपा चुनाव समिति मंगलवार को दो उप-चुनाव के लिए टिकट दावेदरों के नाम छटनी करके संसदीय बोर्ड को भेजेगी। धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा उप-चुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को होगी। ओक ओवर में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा भाग लेंगे। इस बैठक पार्टी प्रत्याशियों की सूची को शार्ट लिस्ट या फिर सिगल नाम के साथ पार्टी आलाकमान को भेजा जा सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Sep 2019 09:13 PM (IST) Updated:Tue, 24 Sep 2019 06:41 AM (IST)
भाजपा चुनाव समिति संसदीय बोर्ड
को आज भेजेगी दावेदारों के नाम
भाजपा चुनाव समिति संसदीय बोर्ड को आज भेजेगी दावेदारों के नाम

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश भाजपा चुनाव समिति 24 सितंबर को दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए टिकट दावेदारों के नाम छंटनी कर संसदीय बोर्ड को भेजेगी। धर्मशाला और पच्छाद में उपचुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने को लेकर भाजपा की बैठक मंगलवार को होगी।

ओकओवर में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा हिस्सा लेंगे। बैठक में पार्टी प्रत्याशियों की सूची में छंटनी या फिर एक नाम के साथ पार्टी आलाकमान को भेजा जा सकता है। उपचुनाव के लिए दो पूर्व मुख्यमंत्रियों शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल से भी चर्चा हुई है। अब तक धर्मशाला से राजीव भारद्वाज, उमेश दत्त, राकेश शर्मा, संजय शर्मा व विशाल नेहरिया के नाम सामने आए हैं। पच्छाद विधानसभा सीट के लिए आशीष सिकटा, रीना कश्यप, दयाल प्यारी कश्यप और बलदेव कश्यप ने दावेदारी जगाई है। टिकट के चाहवान दिल्ली में डटे

धर्मशाला व पच्छाद में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में टिकट चाहने वालों ने दिल्ली में डेरा जमा दिया है। हालांकि टिकट का फैसला पार्टी हाईकमान करेगा लेकिन उससे पहले चाहवानों ने दिल्ली पहुंच कर केंद्रीय नेताओं से लॉबिग शुरू कर दी है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों से टिकट के दावेदारों ने सोमवार को दिल्ली पहुंच कर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से अलग-अलग मुलाकात की।

chat bot
आपका साथी