'सुरक्षित रखनी आपणी मंडी'

जिले में यातायात पुलिस लोगों के सुरक्षित यातायात के लिए मंडयाली बोली के म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 04:41 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 04:41 PM (IST)
'सुरक्षित रखनी आपणी मंडी'
'सुरक्षित रखनी आपणी मंडी'

संवाद सहयोगी, मंडी : जिले में यातायात पुलिस लोगों के सुरक्षित यातायात के लिए मंडयाली बोली के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है। मंडी शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर मंडयाली में यातायात नियम का पालन करने का आग्रह किया है। 'आपणी मंडी बांकी मंडी, ट्रैफिक रूल नी तोड़ने, सुरक्षित रखणी आपणी मंडी' के बारे में बैरिकेड पर लिखा गया है।

परिवहन विभाग व यातायात पुलिस समय-समय पर यातायात नियम का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करती है। अभियान भी चलाएं जाते हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके। संकेतक व सिग्नलों के रखरखाव के लिए यातायात पुलिस द्वारा तकनीकी विशेषज्ञ रखे गए हैं, जो कि सिग्नल खराब होने पर तुरंत इनकी मरम्मत करते हैं। हालांकि मंडी शहर में यातायात सिग्नल की व्यवस्था नहीं की गई है। यातायात सुचारू रखने के लिए शहर के विभिन्न चौक पर यातायात पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

शहर के चौक पर सीसीटीवी कैमरा भी स्थापित किए गए हैं। वहीं व्यवस्था नेरचौक, जोगेंद्रनगर व सुंदरनगर सहित अन्य जगह पर की गई है। यहां पर भी सिग्नल के साथ जवान भी तैनात किए गए हैं।

------------------

कोरोना के बाद फिर चलेगा जागरूकता अभियान

परिवहन विभाग व यातायात पुलिस कोरोना के खत्म होने के बाद फिर जागरूकता अभियान चलाएगी। इसे जिलेभर में चलाया जाएगा। इसमें लोगों को यातायात नियम को लेकर जागरूक किया जाएगा। वहीं वाहन चलाते समय किन बातों को ध्यान रखना चाहिए, सहित अन्य के बारे में जानकारी दी जाएगी। वर्तमान में कोरोना के चलते अभियान को नहीं चलाया जा रहा है। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। इसलिए जिला, पुलिस थाना व चौकी प्रभारियों के माध्यम से ही इन दिनों लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

......

लोगों के सुरक्षित यातायात के लिए पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करती है। इसके लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाया जाता है। शहर के चौक पर ट्रैफिक पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

-आशीष शर्मा, एएसपी मंडी

...........

लोगों के सुरक्षित यातायात के लिए समय-समय पर आवश्यक कदम उठाए जाते हैं। हाल में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया है। कोरोना के बाद फिर से अभियान चलाया जाएगा।

-संजीत सिंह, आरटीओ परिवहन विभाग मंडी

chat bot
आपका साथी