खुशहाल जीवन जीना एक  कला : विजय

संवाद सहयोगी, मंडी : नेहरू युवा केंद्र मंडी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 07:50 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 07:50 PM (IST)
खुशहाल जीवन जीना एक  कला  : विजय
खुशहाल जीवन जीना एक  कला : विजय

संवाद सहयोगी, मंडी : नेहरू युवा केंद्र मंडी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से रिवालसर में सात दिवसीय जीवन कौशल शिक्षा  प्रशिक्षण बुधवार को शुरू हुआ। कार्यक्रम किशोर-किशोरियों के लिए आयोजित किया है। पंचायत लोअर रिवालसर प्रधान संजय कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि जीवन को सही तरह से जीना एक कला है। किशोरावस्था से युवक पथ से भटक जाता है। नोडल अधिकारी अजय सेन ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र हमेशा से युवाओं के समस्त विकास के लिए प्रयासरत है। जिला शिक्षा प्रशिक्षण अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि हम वास्तविक में भ्रम में जीवन जीते हैं। हमें पता ही नहीं होता है कि ¨जदगी को कैसे जिया जाता है। कितने युवा जीने की कला के अभाव में जीवन खराब करते हैं, कितने ही लोग तनावपूर्ण जीवन जीते हैं। इस अवसर पर चेतराम शर्मा, बीडी शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी