मोनिका गुप्ता को चंडयाल बूथ की कमान

कांग्रेस के महिला बूथ कमेटी गठन अभियान के तहत बल्ह हलके की चंडयाल पंचायत में बल्ह ब्लॉक महिला कांग्रेस प्रधान वीना शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिला अध्यक्ष सुमन चौधरी उपस्थित रही। बैठक में चंडयाल बूथ महिला कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया। इसमें मोनिका गुप्ता को

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Feb 2019 04:35 PM (IST) Updated:Wed, 06 Feb 2019 04:35 PM (IST)
मोनिका गुप्ता को चंडयाल बूथ की कमान
मोनिका गुप्ता को चंडयाल बूथ की कमान

सहयोगी, रिवालसर : कांग्रेस के महिला बूथ कमेटी गठन अभियान के तहत बल्ह हलके की चंडयाल पंचायत में बल्ह ब्लॉक महिला कांग्रेस प्रधान वीना शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिला अध्यक्ष सुमन चौधरी उपस्थित रही। बैठक में चंडयाल बूथ महिला कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया। इसमें मोनिका गुप्ता को प्रधान, सावनी देवी को उपप्रधान, विमला देवी सचिव, डोडी देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा शीतला, भारती गुप्ता, माया, दिनेश कुमारी, हिमा, मोहिनी व रमा को सदस्य चुना गया। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी