हार की आहट से परेशान अनुराग कर रहे अनाप-शनाप बयानबाजी : कांग्रेस

दीपक शर्मा ने सुक्खू के खिलाफ हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा की गई टिप्पणी पर कड़ा एतराज जताया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 08:13 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 08:13 PM (IST)
हार की आहट से परेशान अनुराग कर रहे अनाप-शनाप बयानबाजी : कांग्रेस
हार की आहट से परेशान अनुराग कर रहे अनाप-शनाप बयानबाजी : कांग्रेस

जागरण संवाददाता, मंडी : जिला कांग्रेस कमेटी मंडी के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुख¨वदर ¨सह सुक्खू के खिलाफ हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा की गई टिप्पणी पर कड़ा एतराज जताया है। दीपक शर्मा ने कहा अनुराग ठाकुर खुद भाजपा में उपेक्षा का शिकार हैं। उन्हें अब अपनी राजनीतिक असुरक्षा का अहसास हो गया है। उन्हें अपने पिता की हार का सदमा ऐसा लगा है की वो अनान-शनाप बनानबाजी कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में उनके संसदीय क्षेत्र में भाजपा द्वारा घोषित मुख्यमंत्री की हार हुई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को भी हार का मुंह देखना पड़ा। सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस ने भाजपा का न केवल भाजपा का गढ़ फतह किया बल्कि घोषित मुख्यमंत्री को भी हार का मुंह दिखाया। आने वाले चुनाव में अपने बुरे समय की आहट अनुराग ठाकुर को हो रही है।

-----

जवाहर पार्क से फूंकेंगे लोस चुनाव का बिगुल :

नौ सितंबर को सुंदरनगर के जवाहर पार्क में होने वाले संविधान बचाओ देश बचाओ सम्मेलन से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका जाएगा। इसमें पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सहप्रभारी गुरकीरत ¨सह, अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष सुरेश कुमार व प्रदेश अध्यक्ष सुख¨वदर ¨सह सुक्खू भाग लेंगे।

chat bot
आपका साथी