मास्टर ¨प्रस कपिल ने प्रस्तुति से बांधा समां

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : शहर के रामलीला मैदान व पुराने पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक आयोि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 06:10 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 06:10 PM (IST)
मास्टर ¨प्रस कपिल ने प्रस्तुति से बांधा समां
मास्टर ¨प्रस कपिल ने प्रस्तुति से बांधा समां

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : शहर के रामलीला मैदान व पुराने पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक आयोजित गणेश महोत्सव में भजन गायकों का धमाल जारी है। चौथी भजन संध्या में वायस ऑफ हिमाचल मास्टर ¨प्रस कपिल ने श्रद्धालुओं का मंनोरंजन किया। नार्थ इंडिया डांस चैंपियनशिप की फाइनलिस्ट अनहिता सूद ने प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब ¨सह ने गणेश की महाआरती में हिस्सा लिया और आयोजकों को 11 हजार रुपये दिए। गुलाब ¨सह ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहे हैं। गणपति सेवा समिति के अध्यक्ष रमन बहल ने गुलाब ¨सह ठाकुर को सम्मानित किया। इस मौके पर मंडल भाजपा महामंत्री अजय सकलानी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, वार्ड पार्षद रमेश भाटिया, पूर्व पार्षद सविता शर्मा, सुकन्या देवी, चमनलाल, रूपेश सैन मौजूद रहे। उधर रामलीला मैदान में आयोजित बाल गणेश महोत्सव की चौथी भजन संध्या में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीवन ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। आयोजक समिति ने सुनील कुमार व अजय बावा को सम्मानित किया। भजन गायक अजीत शर्मा और संजीव सुकोश ने श्रद्धालुओं को भक्तिमय बना दिाय। उधर भट्ठा में व्यास वैली गणेश में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है।

chat bot
आपका साथी