बंदरों के हमले से बचते ट्रक की चपेट में आए किशोर की पीजीआइ में मौत

संवाद सहयोगी सुंदरनगर बंदरों के हमले से बचते ट्रक की टक्कर से घायल हुए 15 वर्षीय साहि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 09:15 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 09:15 PM (IST)
बंदरों के हमले से बचते ट्रक की चपेट 
में आए किशोर की पीजीआइ में मौत
बंदरों के हमले से बचते ट्रक की चपेट में आए किशोर की पीजीआइ में मौत

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : बंदरों के हमले से बचते ट्रक की टक्कर से घायल हुए 15 वर्षीय साहिल ने पीजीआइ चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। साहिल की मौत की खबर के पास समूचे जड़ोल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दो भाई बहनों में साहिल बड़ा था। पिता एचआरटीसी में चालक के पद पर कार्यरत हैं। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। इसके अतिरिक्त घर में दादी है। डीएसपी गुरबचन सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

भांगला गांव का साहिल 28 फरवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुवाणा पुल से पैदल स्वजनों संग जा रहा था तो सड़क किनारे बैठे बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से बचने के लिए साहिल जैसे ही सड़क की और हटा तभी सड़क से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में उसके सिर और अन्य जगहों पर चोटें आई थी। घायल साहिल को तुरंत सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआइ रेफर कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही सलापड़ पुलिस चौकी प्रभारी चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

सुंदरनगर में बंदरों से आतंक से लोग सहमे हुए हैं। डैहर, जड़ोल, पुराना बाजार, चतरोखड़ी और महामाया मंदिर सहित अन्य क्षेत्रों ने बंदरों ने उत्पात मचाया हुआ है। 2018 में सुंदरनगर में बंदरों ने एक महिला पर हमला बोल उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। शहर में बंदर कभी भी लोगों को काटने के लिए दौड़ पड़ते हैं। एसडीएम राहुल चौहान ने कहा कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी।

chat bot
आपका साथी