सरकाघाट के रखोग में महिला के साथ मारपीट

सरकाघाट के रखोग क्षेत्र के गदयाणी में रास्ता रोक कर महिला से मारपीट का मामला सामने आया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 May 2019 06:26 PM (IST) Updated:Mon, 13 May 2019 06:31 AM (IST)
सरकाघाट के रखोग में महिला के साथ मारपीट
सरकाघाट के रखोग में महिला के साथ मारपीट

संवाद सहयोगी, मंडी : सरकाघाट के रखोग क्षेत्र के गदयाणी में रास्ता रोककर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस थाना सरकाघाट में आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। महिला रजनी देवी ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि 10 मई को कांता देवी ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। इसके अलावा उसे जान से मारने की धमकी भी दी। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी