पद्धर में बिरोजे के 540 टीन सहित ट्रक चालक गिरफ्तार

पद्धर पुलिस ने पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर द्रंग में बिरोजे के 540 टीन पकड़े हैं। बिरोजे की यह खेप एक ट्रक में अवैध रूप से ले जाई जा रही थी। चालक पुलिस व वन विभाग को कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया है। पुलिस ने आरोपित चालक के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बिरोजे की कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 Dec 2018 06:19 PM (IST) Updated:Mon, 31 Dec 2018 06:19 PM (IST)
पद्धर में बिरोजे के 540 टीन सहित ट्रक चालक गिरफ्तार
पद्धर में बिरोजे के 540 टीन सहित ट्रक चालक गिरफ्तार

सहयोगी, पद्धर : पद्धर पुलिस ने पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर द्रंग में बिरोजे के 540 टीन पकड़े हैं। बिरोजे की यह खेप एक ट्रक में अवैध रूप से ले जाई जा रही थी। चालक पुलिस व वन विभाग को कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पुलिस ने आरोपित चालक के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस वक्त बिरोजा यानी कच्चा माल की कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी गई है। लेकिन उद्योगों में इसे साफ करने के बाद इसकी कीमत करोड़ों में होगी।

पुलिस थाना पद्धर ने थाना प्रभारी सुभाष चंद शर्मा की अगुआई में सोमवार सुबह द्रंग के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच के लिए नाका लगा रखा था, इस दौरान पद्धर की तरफ से आए एक ट्रक एचपी 12-4007 को जांच के लिए रोका तो उसमें बिरोजे के 540 टीन पाए गए। पुलिस ने चालक को परमिट आदि दिखाने को कहा। लेकिन चालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया।

पुलिस ने बिरोजे को कब्जे में लेकर चालक लायक राम पुत्र बतो राम निवासी गांव रीया डाकघर गलोत तहसील नालागढ़ जिला सोलन को वन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

वन निगम कुन्नू बीट के रक्षक बेली राम ने ट्रक से बिरोजे के 540 टीन पकड़े जाने की पुष्टि की है।

डीएसपी पद्धर मदनकांत शर्मा ने बताया आरोपित को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है कि अवैध बिरोजा के टीन कहां से लाए और कहां ठिकाने लगाने जा रहा था।

chat bot
आपका साथी