कांग्रेस ने जनता को भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नहीं दिया

जागरण संवाददाता, मंडी : सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा है कि देश के 1.25 करोड़ लोग कांग्रेस को कभी माफ

By Edited By: Publish:Fri, 27 May 2016 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 27 May 2016 01:00 AM (IST)
कांग्रेस ने जनता को भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नहीं दिया

जागरण संवाददाता, मंडी : सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा है कि देश के 1.25 करोड़ लोग कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे, क्योंकि अपने कार्यकाल में कांग्रेस ने देश को भूखमरी, लाचारी और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। केंद्र सरकार का दो साल का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। सांसद रामस्वरूप वीरवार को सदर क्षेत्र के खडकल्याणा (तरनोह) में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जीएसटी बिल लाकर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस ने जीएसटी और भू-अधिग्रहण बिल को लटकाकर देश के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लोगों को लाभ उठाना चाहिए। दो साल के कार्यकाल में मंडी संसदीय क्षेत्र में भी ऐतिहासिक विकास हुआ है। रोहतांग टनल का कार्य एक साल में पूरा हो जाएगा तो प्रदेश को एनएच, कीरतपुर-मनाली फोरलेन, पठानकोट-मंडी फोरलेन, रेल परियोजना, नमक पर आधारित उद्योग, हवाई अड्डे के साथ ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज को शुरू करने की कवायद हुई है। आगामी समय में जिला मंडी के लिए और बड़ी परियोजनाएं स्वीकृत करवाई जाएंगी। 29 मई को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र ¨सह और पांच जून को भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मंडी आएंगे। इससे पूर्व सांसद रामस्वरूप शर्मा का ग्राम पंचायत तरनोह के प्रधान चंद्रमणी ठाकुर, उपप्रधान रोहित ठाकुर और बीडीसी हेमराज ठाकुर ने स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक डीडी ठाकुर, भाजपा लीगल सैल के राष्ट्रीय सदस्य व प्रदेश प्रभारी नरेंद्र गुलेरिया, भाजपा सचिव पायल वैद्य, मंडलाध्यक्ष दीपक गुलेरिया, पूर्व मंडलाध्यक्ष चेतन शर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर और व्यवसायी सचिन शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी