निशुल्क यात्रा महिलाओं के लिए बनी परेशानी

घंटों करना पड़ा बसों का इंतजार जागरण संवाददाता, मंडी : रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों तक आसानी से पहुंच

By Edited By: Publish:Mon, 31 Aug 2015 01:16 AM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2015 01:16 AM (IST)
निशुल्क यात्रा महिलाओं के लिए बनी परेशानी

घंटों करना पड़ा बसों का इंतजार

जागरण संवाददाता, मंडी : रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों तक आसानी से पहुंच सके इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने महिलाओं को बस में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी थी। मुफ्त का यह सफर महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बन गया। चालक परिचालकों की कमी के चलते कम बसों से महिलाओं को घटों इंतजार में खड़ा रहना पड़ा। जो बस मिली भी उसमें भी पैर रखने के लिए जगह नहीं थी। आम दिनों के मुकाबले शनिवार को जिला भर के हर बस स्टाप पर ज्यादा भीड़ देखी गई। मुफ्त यात्रा के चक्कर में अधिकाश महिलाओं ने बसों को तबज्जो दी। बस अड्डों पर भारी भीड़ जमा हो गई। एक बस को भरने में 2 मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगा।

क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार का कहना है कि महिलाओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया। स्टाफ की कमी के चलते कहीं कहीं परेशानी हुई है।

chat bot
आपका साथी