सचिवालय की खिड़की से शीशा गिरा, महिला घायल

सरकाघाट : सरकाघाट के लघु सचिवालय की खिड़की से शीशा छिटक कर नीचे गिरने से महिला घायल हो गई है। खिड़की क

By Edited By: Publish:Wed, 04 Mar 2015 08:37 PM (IST) Updated:Wed, 04 Mar 2015 08:37 PM (IST)
सचिवालय की खिड़की से शीशा गिरा, महिला घायल

सरकाघाट : सरकाघाट के लघु सचिवालय की खिड़की से शीशा छिटक कर नीचे गिरने से महिला घायल हो गई है। खिड़की के शीशे से लहूलुहान लाका गांव की शीला देवी के सिर पर आठ टांके लगे हैं। उपमंडल सरकाघाट मुख्यालय में करोड़ों की लागत से निर्मित लघु सचिवालय में शिव मंदिर की ओर से जाने के लिए लोग कतराने लगे हैं। सचिवालय की खिड़कियों से कब शीशा छिटक कर नीचे गिर जाए इसका कोई पता नहीं चलता है। खिड़कियों के शीशे गिरने का क्रम काफी समय से जारी है। समाजसेवी चंद्रमणी शर्मा, राकेश, पवन प्रेमी व अन्य लोगों ने बताया कि इस बारे प्रशासन के ध्यान में बात लाई गई है। उधर, सरकाघाट के प्रशासनिक अधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि लघु सचिवालय की खिड़कियों से गिरते शीशे रोकने को लोक निर्माण विभाग को मरम्मत के आदेश दे दिए हैं।

chat bot
आपका साथी