वीरभद्र व प्रतिभा की घोषणाएं धरी की धरी : रामस्वरूप

By Edited By: Publish:Sat, 19 Apr 2014 01:01 AM (IST) Updated:Sat, 19 Apr 2014 01:01 AM (IST)
वीरभद्र व प्रतिभा की घोषणाएं धरी की धरी : रामस्वरूप

जागरण संवाददाता, मंडी : मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने शुक्रवार को सदर मंडी विधानसभा के खलाणु, कड़कोह, सुराड़ी व सलेतर, कोटली, डवाहण, साइगलू, गोखड़ा, तल्याहड़, रंधाड़ा, मराथू, पधिंऊ, कैहनवाल व मझवाड़ में लोकसंपर्क कर नुक्कड़ सभाएं की।

रामस्वरूप ने कहा कि काग्रेस के ढेड वर्ष के कार्यकाल में मंडी सदर में एक पत्थर भी नया नहीं लगा है। जो भी काम हुए थे, वे भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए हैं। आज डिपुओं में राशन नहीं मिल रहा है। गैस की सप्लाई भी नियमित नहीं हो रही है। बिजली व पानी के बिल चार गुणा हो रहे हैं। जो घोषणाएं इन डेढ़ वर्ष में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उनकी पत्‍‌नी प्रतिभा सिंह और पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने की थीं, वो धरी की धरी रह गई हैं। जनता के बार-बार आग्रह करने पर भी घोषणाएं पूरी नहीं हो पा रही हैं। प्रतिभा सिंह जब भी सासद बनी हैं तो उनके पति मुख्यमंत्री रहे हैं। सासद होते हुए वह इतनी व्यस्त होती हैं कि उन्हें यह ध्यान भी नहीं रहता है कि उन्हें पाच करोड़ रुपये की सासद निधि का भी उपयोग करना है। आज तक वह दो करोड़ 67 लाख रुपये की सासद निधि खर्च कर पाई हैं।

chat bot
आपका साथी