मनाली के सक्षम ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैपियनशिप में जीता सिल्वर

बॉक्सिंग खिलाड़ी सक्षम ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 75 किलोग्राम कैटागिरी में भाग लिया और प्रदेश को सिल्वर दिलाया।

By BabitaEdited By: Publish:Thu, 07 Mar 2019 11:50 AM (IST) Updated:Thu, 07 Mar 2019 11:50 AM (IST)
मनाली के सक्षम ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैपियनशिप में जीता सिल्वर
मनाली के सक्षम ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैपियनशिप में जीता सिल्वर

मनाली, जेएनएन। मनाली के होनहार बॉक्सिंग खिलाड़ी सक्षम ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। राजस्थान के जयपुर में 21 से 28 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हालांकि इस प्रतियोगिता में प्रदेश भे से 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ था लेकिन इस प्रतियोगिता में सक्षम ही दमखम दिखा पाया। इस रास्ट्रीय बॉक्सिंग चैपियनशिप में 190 विश्वविद्यालयो के 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

मनाली के सक्षम ने 75 किलोग्राम कैटागिरी में भाग लिया और प्रदेश को सिल्वर दिलाया। सक्षम के बेहतर प्रदर्शन से प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन ने खुशी व्यक्त की ओर सक्षम को बधाई दी। इससे पहले भी अक्टूबर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सक्षम ने बेहतर प्रदर्शन कर 1 गोल्ड, 3 सिल्वर, व 2 ब्रोंज प्राप्त कर जिला कुल्लू का नाम रोशन किया था। प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्य्क्ष एवं बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष राजेश भंडारी ने  बताया कि प्रदेश के सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि सक्षम का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है। सक्षम ने 75 किग्रा के वर्ग में प्रदेश को सिल्वर दिलाया है। जिला कुल्लू बॉक्सिंग अध्यक्ष किशन ठाकुर ने भी सक्षम को बधाई दी। सक्षम ठाकुर को इस खेल की ओर प्रेरित करने वाले उसके भाई मानक ठाकुर ही है। मानक ठाकुर भी रास्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी है। सक्षम ने बताया कि उनके भाई मानक ठाकुर सहित कोच अनुराग वर्मा, सुरेश बेटन का अहम योगदान रहा है। वीरवार शाम को जब प्रदेश का ये होनहार बॉक्सर बजौरा पहुंचा तो बॉक्सिंग  एसोसिएशन कुल्लू की ओर से कोच धर्मवीर सहित बजौरा स्कूल के प्रधानाचार्य रहमत अली, अध्यापक यशपाल, अमित नारंग, पूर्ण देव, चेतन ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर एवं वन, परिवहन व खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने प्रदेश का नाम रोशन करने पर सक्षम ठाकुर को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी