न्यूजीलैंड के बागवानी विशषज्ञों ने जांचे बगीचे

उद्यान विभाग आनी के अधिकारी विषय विशेषज्ञ डॉ. डीके ठाकुर ने बताया कि न्यूजीलैंड के बागवानी विशेषज्ञ जैक हयूस ने आनी क्षेत्र का दौरा किया गया।

By Edited By: Publish:Thu, 24 May 2018 07:31 PM (IST) Updated:Fri, 25 May 2018 03:16 PM (IST)
न्यूजीलैंड के बागवानी विशषज्ञों ने जांचे बगीचे
न्यूजीलैंड के बागवानी विशषज्ञों ने जांचे बगीचे

आनी, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के लिए 1125 करोड़ की स्वीकृत बागवानी परियोजना के तहत प्रदेश के बागवानों एवं उद्यान विभाग के सभी अधिकारियों के लिए आनी सहित जिला शिमला, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, चंबा के विभिन्न स्थानों पर बागवानी विभाग द्वारा विशेष कैंप लगाए जा रहे है। जिसमें न्यूजीलैंड के विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं।

उद्यान विभाग आनी के अधिकारी विषय विशेषज्ञ डॉ. डीके ठाकुर ने बताया कि न्यूजीलैंड के बागवानी विशेषज्ञ जैक हयूस ने आनी क्षेत्र का दौरा किया गया। जिसमें पहले सत्र में क्षेत्र के 70 बागवानों एंव बागवानी विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को सेब के पौधों की कटिंग बारे जानकारी दी। दूसरे सत्र में न्यूजीलैंड के बागवानी विशेषज्ञ जेक हयूस आनी की ग्राम पंचायत बुच्छैर के गांव लढागी, जाओं, नाली, लफाली, तराला में बागवानों के बगीचों का निरीक्षण किया गया।

जिसमें सेब की फसल, सेब के पौधे उपजाउ भूमि पर न्यूजीलैंड की टीम ने मौके पर जाकर बागवानों को जानकारी दी और सेब की फसल एवं पौधों की सही देख-रेख बारे विस्तृत जानकारी दी गई। बुच्छैर के बागवान पदम, रोशन, राकेश ने बताया कि उन्होनें रायल सेब के पौधे लगाए हुए है जिसमें सेब की फसल कम है इसकी पैदावार बढ़ाने के लिए गांव में मौके पर ही बागवानी विशेषज्ञ ने सभी बागवानों को टिप्स दिए। इस दौरे में बागवानी विशेषज्ञ की टीम प्रभारी समीर राणा ने कहा कि आनी क्षेत्र की उपजाउ भूमि सेब की फसल के लिए सही एंव अनुकूल है।

बुच्छैर पंचायत के हर गांव में सेब की फसल अच्छी है पौधों में बीमारी भी कम पाई गई है। विदेश से आए बागवानी विशेषज्ञ की टीम ने आनी क्षेत्र की 32 ग्राम पंचायतों के बागवानों को सेब के पौधों सहित सभी उपाय बताए गए। इस दौरे में डॉ. डीके ठाकुर, समीर राणा, कुशाल वर्मा, सुदेश, विपिन, हंसराज, डीएस जोशी, नरोत्तम ठाकुर जयराम ¨सघा, पवित्र ठाकुर सहित बुच्छैर पंचायत, जाबन, दलाश आदि क्षेत्र के बागवान शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी