बंजार भाजपा ने तैयार किया बूथ जीतने का खाका

भाजपा बंजार मंडल ने कार्यकर्ताओं का समेलन कर लोकसभा चुनाव में बूथ जितने का खाक तैयार किया।मंडल अध्यक्ष बलदेव महंत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए समेलन में विधायक बंजार सुरेन्द्र शौरी जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा •िाला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी सहित कई प्रमुख नेता विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में भाजपा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 08:14 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 08:14 PM (IST)
बंजार भाजपा ने तैयार किया बूथ जीतने का खाका
बंजार भाजपा ने तैयार किया बूथ जीतने का खाका

संवाद सहयोगी, बंजार : भाजपा बंजार मंडल ने कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कर लोकसभा चुनाव में बूथ जीतने का खाक तैयार किया। मंडल अध्यक्ष बलदेव महंत की अध्यक्षता में हुए समेलन में विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, •िाला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी सहित कई प्रमुख नेता विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी लोस चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं के पास चुनाव में जीत का मूलमंत्र है। आने वाले दिनों में पूरे विस क्षेत्र में हर मोर्चे के सम्मेलन होने जा रहे है। इसकी शुरुआत 25 मार्च से हो रही है। 25 मार्च को सैंज में आयोजित होने वाले युवा मोर्चा के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उपस्थित रहेंगे। शौरी ने कहा कि युवा मोर्चा के सम्मेलन को सफल बनाने के लिए युवाओं को जिम्मेवारियां सौंपी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सैकड़ों उपलब्धियां रही है। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर, जोगिद्र शुक्ला, किसान मोर्चा अध्यक्ष शेर नेगी, एससी मोर्चा अध्यक्ष चेत राम, जिला आइटी सेल संयोजक नरेंद्र ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष लीना ठाकुर, कांता राणा, लाता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी