कुलदेवी की पूजा करने व नव वर्ष मनाने मनाली पहुंची कंगना

सुख समृद्धि के लिये अपनी कुल देवी अम्बिका की पूजा करने और परिवार के साथ नये वर्ष का स्‍वागत करने कंगना रनौत मनाली पहुंच चुकी है।

By BabitaEdited By: Publish:Sat, 29 Dec 2018 11:22 AM (IST) Updated:Sat, 29 Dec 2018 11:22 AM (IST)
कुलदेवी की पूजा करने व नव वर्ष मनाने मनाली पहुंची कंगना
कुलदेवी की पूजा करने व नव वर्ष मनाने मनाली पहुंची कंगना

मनाली, जेएनएन। एक ओर जहां देश भर से सैलानी नव वर्ष की संध्या मनाने मनाली आ रहे है वही बॉलीवुड स्टार प्रदेश की बेटी कंगना रनौत ने भी कुलदेवी अम्बिका की पूजा करने व नया साल मनाने को लेकर अपने घर का रुख किया है। कंगना अपनी बहन रंगोली के साथ वीरवार रात को मनाली पहुंची है। कंगना का एक जनवरी तक मनाली में ही रुकने का कार्यक्रम है। कंगना दो जनवरी को अपने माता पिता व बहन जीजा सहित मंडी के लिए रवाना होगी। वहां कंगना अपनी कुल देवी अम्बिका की विधिवत पूजा अर्चना करेगी। कंगना ने अपने घर मनाली में तो पूजा पाठ करेव लिया था लेकिन अपनी कुल देवी की पूजा  अभी तक नही कर पाई थी। कंगना अब सुख समृद्धि के लिये अपनी कुल देवी की पूजा करेगी।

कंगना 31 दिसबर को अपनी बहन व जीजा के साथ अपने घर मनाली में ही नव वर्ष का जश्न मनाएगी। कंगना के माता पिता भी नए साल का जश्न बेटी संग मनाने मंडी से मनाली आ रहे है। अपना आशियाना बनाने के बाद कंगना लगातार अब घर का रुख करने लगी है। कंगना ने दीवाली पर्व की खुशिया भी परिवार संग मनाली में ही मनाई थी। कंगना ने गत गर्मियों में अपने घर में पूजा पाठ भी करवाया और अपने आशियाने का नाम कार्तिकेय निवास रखा।

कंगना के पिता अमनदीप रणोत ने बताया कि कंगना वीरवार रात को अपने घर मनाली पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि कंगना 1 जनवरी तक मनाली के ही रुकेगी। उन्होंने बताया कि कंगना परिवार सहित दो जनवरी को मंडी का रुख करेगी और कुल देवी अम्बिका की विधिवत पूजा अर्चना करेगी और फिर मुंबई रवाना हो जाएगी।आराध्यदेव कार्तिक स्वामी के पुजारी केशव शर्मा ने बताया कि कंगना की देवी देवताओं के भारी श्रद्धा है। कंगना जब भी मनाली आती है तो आराध्यदेव कार्तिक स्वामी के दरवार में माथा टेक आर्शीवाद लेना नही भूलती।

chat bot
आपका साथी