बास्केटबॉल : आज खेले जाएंगे फाइनल मुकाबले

जेएनएन, कांगड़ा 45वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल आज खेले जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 12:51 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 12:51 PM (IST)
बास्केटबॉल : आज खेले जाएंगे फाइनल मुकाबले
बास्केटबॉल : आज खेले जाएंगे फाइनल मुकाबले

जेएनएन, कांगड़ा

45वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता बालिका वर्ग फाइनल में महाराष्ट्र की टीम तमिलनाडु तथा बालक वर्ग में राजस्थान की टीम उत्तर प्रदेश से भिड़ेगी। वहीं बालिका वर्ग में कर्नाटक व छत्तीसगढ़ तथा बालक वर्ग में महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ की टीम तीसरे व चौथे स्थान के लिए मैदान में उतरेंगे।

इससे पहले बालिकाओं के वर्ग में लोअर टीमों में हिमाचल ने ट्राफी अपने नाम की। हिमाचल की बालिकाओं ने चंडीगढ़ की टीम को 49-38 अंकों से हराकर ट्राफी अपने नाम की। लूजर नॉकआउट सेमीफाइनल में बालिकाओं के वर्ग में चंडीगढ़ व हिमाचल ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया।

बालिकाओं के वर्ग में चंडीगढ़ ने पुड्डचेरी को 19-16 से पराजित किया। हिमाचल प्रदेश ने आध्र प्रदेश को 53-51 अंकों से हराया। बालक वर्ग में दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश को 53-51, केरल ने गुजरात को 56-55 अंकों से पराजित किया। अप्पर टीमों के सेमीफाइनल मैच में बालिका वर्ग में महाराष्ट्र ने कर्नाटक व तमिलनाडु ने छत्तीसगढ़ को हराकर तथा बालक वर्ग में राजस्थान ने महाराष्ट्र को हराकर फाइनल में स्थान बनाया। बालकों में उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ से विजयी होने वाली टीम फाइनल में जगह बनाएगी।

वहीं, बालिका वर्ग में महाराष्ट्र ने कर्नाटक को 51-47 अंकों से पराजित किया। बालक वर्ग में राजस्थान ने महाराष्ट्र को 74-70 अंकों से शिकस्त दी। तमिलनाडु ने छत्तीसगढ़ को 49-33 से पराजित किया।

इससे पहले हुए मैचों में नौवें-दसवें स्थान के लिए बालिका वर्ग में केरल ने दिल्ली को 51-42 अंकों से पराजित किया। बालिका वर्ग में तमिलनाडु ने आध्रप्रदेश को 52-45 अंकों से पराजित किया।

पाचवें व आठवें स्थान के बालक वर्ग के लिए बिहार ने पंजाब को 50-35 अंकों से पराजित किया। हरियाणा ने कर्नाटक को 42-33 अंकों से हराया। बालिका वर्ग में हरियाणा ने पंजाब को 51-40 अंकों से पराजित किया।उत्तर प्रदेश ने कड़े मुकाबले में राजस्थान को 32-30 अंकों से पराजित किया। सातवें आठवें स्थान के लिए लिए बालिका वर्ग में राजस्थान ने पंजाब को 38-28 अंकों से पराजित किया। बालक वर्ग में पंजाब ने कर्नाटक को 44-40 अंकों से हराया।

chat bot
आपका साथी