डाडासीबा में बेसहारा पशु बने परेशानी

संवाद सूत्र डाडासीबा डाडासीबा से ढलियारा सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशुओं के कारण

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 10:40 PM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 10:40 PM (IST)
डाडासीबा में बेसहारा पशु बने परेशानी
डाडासीबा में बेसहारा पशु बने परेशानी

संवाद सूत्र, डाडासीबा : डाडासीबा से ढलियारा सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशुओं के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। बेसहारा पशु रात व दिन के समय सड़कों पर पहुंच जाते है, और सड़क के बीच झूंड बनाकर खड़े हो जाते हैं। हाल ही में गांव बीहण में बाइक चालक बेसहारा पशु से टकरा कर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में बाइक चालक की टांग टूट गई थी। तेज रफ्तार के दौरान अचानक बेसहारा पशु के आ जाने से दोपहिया वाहन चालक अपना नियंत्रण खो देता है, जिसके चलते वह हादसे का शिकार हो जाता है। बेसहारा पशु डाडासीबा से ढलियारा मार्ग में सबसे बड़ी समस्या बन गए हैं। डाडासीबा के नंगल चौक, रोड़ी रोड़ी, चनौर, बढलठोर व बीहण में भी यह समस्या आफत बनी हुई है। शाम होते ही बेसहारा पशु सड़क पर निकल आते हैं, जो सबके लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। डाडासीबा के अजय सोनी ने बताया कि शाम को सड़क पर इतने बेसहारा पशु एकत्रित हो जाते हैं कि लोग सैर भी नहीं कर पाते हैं।

chat bot
आपका साथी