शाहपुर कॉलेज में दी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया जिसमे लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित म्बंधित जानकारी दी गई व इन नियमों बारे उन्हें जागरूक किया गया। रैली के आयोजक डॉक्टर संजय शर्मा ने बताया कि इस रैली

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 05:18 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 05:18 PM (IST)
शाहपुर कॉलेज में दी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी
शाहपुर कॉलेज में दी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी

संवाद सूत्र, शाहपुर : राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित जानकारी दी गई। रैली के आयोजक डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि रैली महाविद्यालय से विजयनगर तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य आरती वर्मा ने कहा कि सभी बाइक चलाने वाले विद्यार्थी हेलमेट जरूर पहनें। गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल से बचें। गति सीमा का ध्यान रखें व प्रेशर हॉर्न इस्तेमाल न करें। यदि बिना लाइसेंस के कोई विद्यार्थी बाइक चलाता पाया गया तो पुलिस में उसकी शिकायत की जाएगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थी सन्नी खान, अभिषेक राणा, ¨प्रस, मनोहर, मनीषा, प्रियंका, अखिल शर्मा, ¨बदिया, इतिका, दीक्षा, पलक, साक्षी, सुल्ताना, शिवानी, नीलम, चंद्रभान, सपना आदि ने भी भाग लिया।

chat bot
आपका साथी