बेहतरीन सेवा के लिए हिमाचल के चार पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक, जानिए उपलब्धियां

President Medal To Himachal Police हिमाचल प्रदेश के चार पुलिस अधिकारियों को बेहतरीन सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है। शनिवार को इनके नाम की घोषणा की गई जबकि राज्यपाल की ओर से इन्हें प्रदेश में होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 15 Aug 2021 11:03 AM (IST) Updated:Sun, 15 Aug 2021 11:03 AM (IST)
बेहतरीन सेवा के लिए हिमाचल के चार पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक, जानिए उपलब्धियां
हिमाचल प्रदेश के चार पुलिस अधिकारियों को बेहतरीन सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है।

शिमला, राज्य ब्यूरो। President Medal To Himachal Police, हिमाचल प्रदेश के चार पुलिस अधिकारियों को बेहतरीन सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है। शनिवार को इनके नाम की घोषणा की गई, जबकि राज्यपाल की ओर से इन्हें प्रदेश में होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इन अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं कमांडेंट होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा शिमला सतिंद्र पाल सिंह को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पुलिस पदक, जबकि डीआइजी मध्य रेंज मंडी मधुसूदन, निरीक्षक हमीरपुर छोटा राम और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सुरक्षा कर्मी हेडकांस्टेबल भूपेंद्र कुमार को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इन अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान प्रदान की गई बेहतर व सराहनीय सेवाओं के आधार पर यह पदक हासिल किया है। स्वतंत्रता दिवस  के उपलक्ष्य पर इनके नामों की घोषणा की गई है। देशभर के 1380 पुलिस कर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है।

सतिंदर पाल सिंह

सतिंदर पाल सिंह संयुक्त सचिव (शिपिंग) का पदभार संभालने वाले पहले आइपीएस अधिकारी हैं। इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने जहाजों के पुनर्चक्रण अधिनियम, 2019, जहाजों के पुनर्चक्रण नियम, 2020, तटीय नौवहन विधेयक, 2020 और मर्चेंट शिपिंग विधेयक, 2020 सहित कई नए कानूनों को तैयार करने के प्रयासों का नेतृत्व किया। उन्होंने नवंबर, 2019 में जहाज के सुरक्षित और पर्यावरणीय रूप से ध्वनि पुनर्चक्रण पर संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत के प्रवेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1996 के लिए आइपीएस एसोसिएशन के स्वार्ड आफ आनर से सम्मानित किया। सिरमौर, मंडी और कांगड़ा जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में विशिष्ट कार्य किया। संयुक्त राष्ट्र दल के हिस्से के रूप में देश का प्रतिनिधित्व भी किया है।

chat bot
आपका साथी