देश विरोधी टिप्पणी करने पर फतेहपुर मस्जिद का मौलवी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर की थी पोस्ट

जिला कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर के तहत पड़ते रे मस्जिद के मौलवी ने शनिवार को फेसबुक पर धर्म विरोधी टिप्पणी कर दी।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 04 Apr 2020 07:19 PM (IST) Updated:Sun, 05 Apr 2020 08:32 AM (IST)
देश विरोधी टिप्पणी करने पर फतेहपुर मस्जिद का मौलवी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर की थी पोस्ट
देश विरोधी टिप्पणी करने पर फतेहपुर मस्जिद का मौलवी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर की थी पोस्ट

धर्मशाला, जागरण संवाददाता।

निजामुद्दीन मरकज मामले के बाद देशभर में तब्लीगी जमात के लोगों से हो रही पूछताछ व जांच से तिलमिलाये जिला कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर के तहत रे मस्जिद के मौलवी ने शनिवार को फेसबुक पर धर्म विरोधी टिप्पणी कर दी। इस पर पुलिस ने मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मौलवी ने धर्म विशेष सहित देश विरोधी टिप्पणी की है।

जानकारी के मुताबिक रे मस्जिद के मौलवी रमजान भट्ट ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डाली थी। तब्लीगी जमात की हस्ती मिटाना किसी के वश की बात नहीं है। तब्लीगी जमात के सदस्य विश्व के 150 देशों में हैं। इसके अलावा मौलवी ने भारत व हिंदू विरोधी कई अभद्र शब्द भी लिखे थे।

ये पोस्ट अपडेट होते ही सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश भड़कने लगा। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौलवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा देश अहित में लिखने वाले मौलवी के खिलाफ पुलिस थाना फतेहपुर में मामला दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी