हिमाचल में सेवारत आइएएसअफसर ही बनेंंगे मुख्य सचिव

हिमाचल में सेवारत आइएएस अधिकारियों में से किसी एक को ही मुख्य सचिव नियुक्त किया जाए। बाहर सेवाएं दे रहे किसी अधिकारी को इस पद पर न बिठाया जाए।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 10:41 AM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 10:41 AM (IST)
हिमाचल में सेवारत आइएएसअफसर ही बनेंंगे मुख्य सचिव
हिमाचल में सेवारत आइएएसअफसर ही बनेंंगे मुख्य सचिव

शिमला,राज्य ब्यूरो। हिमाचल में मुख्य सचिव पद पर नियुक्ति को लेकर नया मोड़ आ गया है। प्रदेश में सेवारत सरकार की आला अफसरशाही ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से कहा है कि हिमाचल में सेवारत आइएएस अधिकारियों में से किसी एक को ही मुख्य सचिव नियुक्त किया जाए। राज्य से बाहर सेवाएं दे रहे किसी अधिकारी को इस पद पर न बिठाया जाए।

आइएएस लॉबी के इस स्टैंड से साफ हो गया है कि राज्य को अगला मुख्य सचिव सचिवालय में बैठे किसी एक अधिकारी में से मिलेगा। अगले मुख्य सचिव दिल्ली से नहीं आएंगे। मुख्य सचिव विनीत चौधरी इस महीने सेवानिवृत्त होंगे। सरकार को नए मुख्य सचिव पद के लिए चयन करना होगा।

कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चहेते आइएएस अधिकारी वीसी फारका को मुख्य सचिव नियुक्त किया था। इससे आइएएस वर्ग में रोष था और फारका से वरिष्ठ तीन आइएएस अधिकारी लंबी छुट्टी पर चले गए थे। प्रदेश सचिवालय में अधिकारियों की वरिष्ठता सूची के अनुसार अतिरिक्त मुख्य सचिव बीके अग्रवाल शिखर पर हैं। उनके बाद डॉ. श्रीकांत बाल्दी और तीसरे पायदान पर मनीषा नंदा हैं।

वहीं, वरिष्ठता के हिसाब से मुख्य सचिव बनने की दौड़ में केंद्र सरकार में डॉ. आशाराम सिहाग, डॉ. भारथी शिवास्वामी सिहाग व अरविंद मेहता शामिल हैं। मुख्य सचिव विनीत चौधरी की पत्‍‌नी उपमा चौधरी भी वरिष्ठता में ऊपर हैं। वह मसूरी स्थित भारतीय प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान में निदेशक हैं। 

chat bot
आपका साथी