Priyanka Gandhi Rally: हिमाचल में मोदी की रैलियों के जवाब में प्रियंका की रैली करवाने की तैयारी में कांग्रेस

Priyanka Gandhi Rally प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैलियों के जवाब में कांग्रेस प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली करवाने की तैयारी में है। प्रियंका की रैली अब सोलन में प्रस्तावित की गई है। सोमवार को पार्टी के प्रदेश नेताओं की वर्चुअल बैठक में विस्तृत चर्चा हुई है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 04 Oct 2022 08:33 AM (IST) Updated:Tue, 04 Oct 2022 08:33 AM (IST)
Priyanka Gandhi Rally: हिमाचल में मोदी की रैलियों के जवाब में प्रियंका की रैली करवाने की तैयारी में कांग्रेस
कांग्रेस प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली करवाने की तैयारी में है।

शिमला, जागरण संवाददाता। Priyanka Gandhi Rally, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैलियों के जवाब में कांग्रेस प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली करवाने की तैयारी में है। प्रियंका की रैली अब सोलन में प्रस्तावित की गई है। सोमवार को पार्टी के प्रदेश नेताओं की वर्चुअल बैठक में विस्तृत चर्चा हुई है। हालांकि, अभी रैली स्थल को फाइनल नहीं किया है, इसलिए कोई भी नेता इस पर बोलने को तैयार नहीं है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक में पालमपुर व सोलन में रैली करवाने पर चर्चा हुई है। हिमाचल प्रदेश में चुनावी माहौल गरमा गया है। प्रदेश में नवंबर में 68 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होने तय हैं।

10 अक्‍टूबर को हो सकती है रैली

सोलन में 10 अक्टूबर को यह रैली हो सकती है। इससे पहले प्रियंका की प्रदेश में तीन स्थानों पर रैलियां प्रस्तावित की जा चुकी हैं। इनमें पहले कांगड़ा, फिर सुजानपुर व उसके बाद पालमपुर, लेकिन तीनों ही स्थानों पर पार्टी रैली नहीं करवा पाई।

हर संसदीय क्षेत्र में रैली की तैयारी

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रैली का कार्यक्रम लगभग तय है। सिर्फ आधिकारिक तौर पर प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यालय से कार्यक्रम तय होने का इंतजार है। पार्टी ने निर्णय लिया है कि केंद्रीय नेताओं की हर संसदीय क्षेत्र में रैली करवाई जाए। सोलन में चुनावी शंखनाद के बाद मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भी रैली करवाई जाएगी।

कई बड़े नेता आएंगे हिमाचल

कांग्रेस के कई बड़े नेता चुनाव प्रचार करने हिमाचल आएंगे। इनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, भूपेश बघेल सहित अन्य नेता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Kullu Dussehra: रामलीला नहीं, यहां होता है देवमहाकुंभ, पीएम मोदी भी बनेंगे जिसके गवाह, जानिए 5 खास बातें

chat bot
आपका साथी