बच्चों ने मॉडल बना दिखाई प्रतिभा

संवाद सूत्र, इंदौरा : स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंदरोड़ी में बच्चों ने मॉडलों

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Jan 2018 11:55 PM (IST) Updated:Thu, 18 Jan 2018 11:55 PM (IST)
बच्चों ने मॉडल बना दिखाई प्रतिभा
बच्चों ने मॉडल बना दिखाई प्रतिभा

संवाद सूत्र, इंदौरा : स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंदरोड़ी में बच्चों ने मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। बच्चों ने वार्षिक उपलब्धियों के बारे प्रदर्शनी के माध्यम से अभिभावकों को अवगत करवाया। फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायो के विद्यार्थियों ने मॉडल के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा व वर्षा के पानी का सदुपयोग व अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों बारे जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन पंकज शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य डॉ. निशा अरोड़ा व स्टाफ सदस्यों ने उनका स्वागत किया। पंकज शर्मा ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। साथ ही कहा कि स्कूल प्रबंधन द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को हरसंभव सहयोग दिया जाता है। स्कूल में इस बात को प्रमुखता दी जाती है कि जिन गतिविधियों में बच्चों की ज्यादा रुचि हो उस पर उन्हें अवसर प्रदान किए जाते हैं। इसका सारा खर्च स्कूल प्रबंधन द्वारा ही वहन किया जाता है। समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी