इस साल नहीं होगा केंद्रीय विश्वविद्यालय का दीक्षा समारोह

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2017-19 और 2018-20 का दीक्षा समारोह अब अगले साल होगा। हालांकि इससे पहले सीयू प्रशासन ने अक्टूबर माह के अंत में दीक्षा समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया था।और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इसके लिए नियंत्रण पत्र भी भेजा था।

By Richa RanaEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 04:00 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 04:00 PM (IST)
इस साल नहीं होगा केंद्रीय विश्वविद्यालय का दीक्षा समारोह
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2017-19 और 2018-20 का दीक्षा समारोह अब अगले साल होगा।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2017-19 और 2018-20 का दीक्षा समारोह अब अगले साल होगा। हालांकि इससे पहले सीयू प्रशासन ने अक्टूबर माह के अंत में दीक्षा समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया था और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इसके लिए नियंत्रण पत्र भी भेजा था। अब सीयू प्रशासन दीक्षा समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बुलाने जा रहा था। इसके लिए सीयू कुलपति ने उन्हें निमंत्रण भी दिया था। इसके चलते अब इस साल सीयू का दीक्षा समारोह नहीं हो सकता। इसका कारण ये है कि राष्ट्रपति किसी भी राज्य में एक साल में एक से अधिक दौरे नहीं कर सकते। ऐसे में जनवरी माह में दीक्षा समारोह आयोजित होने की उम्मीद सीयू प्रशासन भी लगा रहा था।

सीयू कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने गत दिनों राष्ट्रपति के शिमला दौरे के दौरान उनसे मुलाकात की और उन्हें विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में आने का निमंत्रण दिया है। इस दौरान महामहिम ने कुलपति से विस्तारपूर्वक बात की और विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी ली।

कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल जी ने महामहिम को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक स्टाफ, भर्तियों, विवि में चल रहे शैक्षणिक कार्यक्रमों, कोर्स के साथ नए कोर्स आरंभ किए जाने संबंधी जानकारी दी। उन्होंने महामहिम को बताया कि विवि अपने पाठ्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को शामिल करने वाला पहला विश्वविद्यालय है। पचास फीसदी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्वारा परिसर निर्माण के संबंध में पूछे जाने पर कुलपति ने उन्हें बताया कि जल्द ही विवि अपने परिसर का निर्माण कार्य शुरू करने जा रहा है। इस मौके पर कुलपति ने महामहिम को कांगड़ा पेंटिंग, शाल और टोपी भेंट की।

chat bot
आपका साथी