गगल में चेन स्नेचर गिरोह की छह सदस्य पकड़ी

संवाद सहयोगी गगल व्यापारिक कस्बे गगल में बुधवार को लोगों ने चेन स्नेचर गिरोह की छह सदस्यों को गिरफतार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Aug 2022 04:42 AM (IST) Updated:Thu, 11 Aug 2022 04:42 AM (IST)
गगल में चेन स्नेचर गिरोह की छह सदस्य पकड़ी
गगल में चेन स्नेचर गिरोह की छह सदस्य पकड़ी

संवाद सहयोगी, गगल : व्यापारिक कस्बे गगल में बुधवार को लोगों ने चेन स्नेचर गिरोह की छह सदस्यों को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। हुआ यूं कि गगल चौक में चेन स्नेचर गिरोह की छह सदस्य बस में चढ़ी और 65 वर्षीय कमलेश कुमारी के गले से सोने की चेन काट ली। इस बाबत पता चलते ही वृद्धा ने शोर मचाया तो लोगों ने महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। गगल थाना के प्रभारी भूपी सिंह ठाकुर ने बताया कि एक महिला से चेन कटर बरामद हुआ है। आरोपित महिलाएं लुधियाना की हैं। गिरोह की सदस्यों से दुपट्टे भी मिले हैं। छह वर्ष पहले भी गगल में चेन स्नेचर गिरोह की सदस्य रंगेहाथ पकड़ी थी।

......

योल में बेटी ने दी मां को मुखाग्नि

संवाद सहयोगी, योल : योल क्षेत्र में बेटी ने मां को मुखाग्नि देकर बेटे का फर्ज निभाया है। 54 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी दीप धीमान की बुधवार को टांडा अस्पताल में मौत हो गई। बड़ी बेटी शालू ने घियारी पुल स्थित अंत्येष्टि स्थल पर मां को मुखाग्नि दी। उर्मिला देवी का पति टीवी मैकेनिक है। परिवार में तीन बेटियां हैं। दूसरे नंबर की बेटी की शादी हो चुकी है और दो अविवाहित हैं।

chat bot
आपका साथी