ज्वालामुखी भाजपा ने जलाया कांग्रेस का पुतला, रमेश धवाला बोले- नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश को शर्मसार कर दिया

Himachal Vidhan Sabha Dispute भारतीय जनता पार्टी ज्वालामुखी मंडल ने रविवार को स्‍थानीय बस अड्डा पर विधायक रमेश धवाला की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाया। इस मौके पर करीब 100 पार्टी कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के खिलाफ कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 01:34 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 01:34 PM (IST)
ज्वालामुखी भाजपा ने जलाया कांग्रेस का पुतला, रमेश धवाला बोले- नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश को शर्मसार कर दिया
ज्‍वालामुखी में कांग्रेस का पुतला जलाते भाजपा कार्यकर्ता व मौजूद विधायक रमेश धवाला।

ज्वालामुखी, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी ज्वालामुखी मंडल ने रविवार को स्‍थानीय बस अड्डा पर विधायक रमेश धवाला की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाया। साथ ही कांग्रेस की गुंडागर्दी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर करीब 100 पार्टी कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के खिलाफ कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और इसे संविधान के खिलाफ घटिया कुकृत्य बताया। स्थानीय विधायक रमेश धवाला ने कहा हिमाचल प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति राज्यपाल के खिलाफ इस तरह से दुर्व्यवहार किया गया, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।

उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के लोगों में नैतिकता नाम की कोई चीज नहीं रह गई है और विपक्ष के नेता ने एक गरिमा पूर्ण पद पर रहते हुए बहुत ही घटिया कार्य कर पूरे हिमाचल प्रदेश की जनता को शर्मसार कर दिया है। जिसकी सर्वत्र निंदा हो रही है और ज्वालामुखी मंडल भाजपा इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में आज कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। कांग्रेस के पुतले जलाए जा रहे हैं जो कांग्रेस की घटिया सोच और मानसिकता के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन है।

chat bot
आपका साथी