धर्मशाला भाजपा मंडल ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर धर्मशाला मंडल भाजपा ने जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान काफी संख्या में महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 02:37 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 02:37 PM (IST)
धर्मशाला भाजपा मंडल ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर धर्मशाला मंडल भाजपा ने जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

धर्मशाला, जेएनएन। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर धर्मशाला मंडल भाजपा ने जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान काफी संख्या में महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके पदचिन्हों पर चलने और उनके आदर्शों को जीवन में ढालने का संकल्प लिया। पार्टी में शामिल हुई महिलाओं का स्वागत करते हुए विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में विशेष तौर पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के चलते ही माताएं-बहनें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही हैं। 

 विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। आज भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिए गए सिद्धांतों पर पूरे देश में काम कर रही है। धर्मशाला मंडल द्वारा उनकी जयंती मनाई जा रही है। इस दौरान काफी संख्या में माताओं-बहनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। मुझे उम्मीद है कि हम सभी मिलकर पार्टी के विस्तार के लिए कार्य कर करेंगे। भाजपा की सरकार देश व प्रदेश में अच्छे से काम कर रही है। मुझे आशा है कि हम इसी तरह देश की एकता और अखंडता के लिए काम करते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी