आप निकालेगी बदलाव मार्च, मचेगा राजनीतिक घमासान

वर्ष के अंत तक होने वाले हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आप आदमी पार्टी ने पांव जमाने आरंभ कर दिए हैं। अब आप प्रदेश में बदलाव मार्च निकालेगी। 68 विधानसभा क्षेत्रों में 70 कार्यक्रम होंगे। 20 दिन तक अभियान चलेगा।

By Neeraj Kumar AzadEdited By: Publish:Wed, 25 May 2022 11:59 PM (IST) Updated:Wed, 25 May 2022 11:59 PM (IST)
आप निकालेगी बदलाव मार्च, मचेगा राजनीतिक घमासान
आप निकालेगी बदलाव मार्च, मचेगा राजनीतिक घमासान। जागरण आर्काइव

शिमला, राज्य ब्यूरो। वर्ष के अंत तक होने वाले हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आप आदमी पार्टी ने पांव जमाने आरंभ कर दिए हैं। अब आप प्रदेश में बदलाव मार्च निकालेगी। 68 विधानसभा क्षेत्रों में 70 कार्यक्रम होंगे। 20 दिन तक अभियान चलेगा। इससे जहां सत्ताधारी भाजपा के मिशन रिपीट को चुनौती दी जाएगी, वहीं कांग्रेस की भी घेराबंदी होगी। आप नेता संगठन के कार्यकर्ताओं में जान फूंकेंगे। अभी ज्यादा जोर पार्टी के चिन्ह पर रहेगा। पार्टी जब तक प्रत्याशियों का चयन नहीं कर लेती है, तब तक हर विधानसभा में झाडू़ को ही प्रत्याशी माना जाएगा। बदलाव मार्च की शुरुआत दो दिन पहले हुई। बुधवार को बनीखेत, होली, धर्मपुर और पांवटा में अभियान चलाने का दावा जताया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता घर-घर पहुंच कर जन संवाद कर रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी जैसे मसलों पर लोगों को जागरूक कर अरङ्क्षवद केजरीवाल के दिल्ली माडल का प्रचार कर रहे हैं।

बड़े नेता आएंगे हिमाचल

आप के बड़े नेता जैसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरङ्क्षवद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत पंजाब के कई नेता हिमाचल आएंगे। वे भाजपा और कांग्रेस दोनों पर प्रहार कर प्रदेश में तीसरा राजनीतिक विकल्प खड़ा करने के प्रयास करेंगे।

राज्यस्तरीय संगठन नहीं

अभी आप के पास राज्यस्तरीय संगठन नहीं है। प्रवक्ताओं की टीम जरूर है। भाजपा ने कई नेताओं पर सेंध लगाई थी। तत्कालीन अध्यक्ष समेत कई को भाजपा में शामिल करवाया था। इसके बाद राज्यस्तरीय संगठन भंग कर दिया था।

आप के सीएम प्रत्याशी पर चला भगवा जादू

उत्तराखंड में आप का मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल भाजपा में शामिल हो गए हैं। हालांकि हिमाचल में किसी को सीएम पद के लिए चेहरा घोषित नहीं किया गया है। लेकिन, अब पार्टी यहां भी काफी सोच विचार के बाद ही कोई फैसला लेगी। उधर, आप प्रवक्ता पंकज पंडित का कहना है कि अभी राज्यस्तरीय संगठन घोषित नहीं हुआ है। इस बारे में आलाकमान गंभीरता से विचार- विमर्श कर रहा है।

chat bot
आपका साथी