बच्चों की देखरेख की जानकारी दी

संवाद सूत्र, जसूर : बाल विकास परियोजना ब्लॉक नूरपुर की ओर से गनोह में वार्षिक पाठ्यक्रम, प्रारंभिक ब

By Edited By: Publish:Sun, 29 May 2016 11:27 PM (IST) Updated:Sun, 29 May 2016 11:27 PM (IST)
बच्चों की देखरेख की जानकारी दी

संवाद सूत्र, जसूर : बाल विकास परियोजना ब्लॉक नूरपुर की ओर से गनोह में वार्षिक पाठ्यक्रम, प्रारंभिक बाल्यावस्था, देखरेख पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसका रविवार को समापन हो गया। इसमें परियोजना अधिकारी रणजीत सिंह व एसए अशोक शर्मा ने प्रशिक्षण प्रदान किया। रणजीत सिंह ने बताया कि आगनबाड़ी केंद्रों में छह साल से कम आयु के बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक, सृजनात्मक, भावनात्मक एवं सामाजिक विकास की नींव को मजबूत प्रदान करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया।

chat bot
आपका साथी