कांगड़ा के वार्ड चार के घर में घुसा ककड़

संवाद सहयोगी, कांगड़ा : कांगड़ा के वार्ड चार में एक ककड़ का बच्चा अव्यवस्था में एक घर में घुस गया। उसके

By Edited By: Publish:Fri, 17 Apr 2015 07:07 PM (IST) Updated:Fri, 17 Apr 2015 07:07 PM (IST)
कांगड़ा के वार्ड चार के घर में घुसा ककड़

संवाद सहयोगी, कांगड़ा : कांगड़ा के वार्ड चार में एक ककड़ का बच्चा अव्यवस्था में एक घर में घुस गया। उसके पीछे कुत्ते लगे थे। मकान मालिक ने ककड़ की हालत देखकर उसे संरक्षण दिया और वन विभाग भी सूचित किया। वार्ड चार निवासी ¨रकू कुमार ने बताया कि सुबह उसके घर में कुतों के भौंकने की आवाज सुनाई दी, उन्होंने देखा कि एक ककड़ का बच्चा उनके घर के बाहर था और उसके मुंह से खून बह रहा था। वन अधिकारी कांगड़ा सुनील दत्त ने बताया उनके कार्यलय में सुबह वार्ड चार से एक घर में ककड़ मिलने की सूचना मिली थी, जिससे उन्होंने कार्यलय से दो कर्मचारी भेजे थे और कर्मचारी की ओर से ककड़ को कार्यलय ले आए। पुश अस्पताल में ककड़ का इलाज कराया गया।

chat bot
आपका साथी