सदस्यता अभियान को लेकर मंडल भाजपा ने की बैठक

संवाद सहयोगी, पालमुपर : भाजपा मंडल पालमपुर के मोर्चो व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, महामंत्रियों, संयो

By Edited By: Publish:Sat, 28 Feb 2015 12:33 AM (IST) Updated:Sat, 28 Feb 2015 12:33 AM (IST)
सदस्यता अभियान को लेकर मंडल भाजपा ने की बैठक

संवाद सहयोगी, पालमुपर :

भाजपा मंडल पालमपुर के मोर्चो व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, महामंत्रियों, संयोजकों, सह-संयोजकों की बैठक शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह पालमुपर में आयोजित हुई। मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें जिला सदस्यता अभियान प्रभारी मान चंद ठाकुर, अनूप शर्मा, मोर्चो-प्रकोष्ठों के प्रभारी अजेश अवस्थी, चारों जोन के प्रभारी अनिल राणा, रमेश महाजन, अमरजीत ¨सह व राजेश रजनी ने शिरकत की। मंडल महामंत्री अनूप शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में डिजीटल सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं सभी को अभियान की सफलता के लिए अलग से लक्ष्य दिया गया।

पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा ने कहा कि मंडल को दूसरे चरण में 22 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है जिसके लिए घर-घर जाया जाएगा।

बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष र¨जद्र कुमार, महामंत्री मिलाप धीमान, जनजाति मोर्चा के मंडल प्रभारी मिलाप कपूर, महामंत्री मुंशी राम, युवा मोर्चा के डीआर ठाकुर, महामंत्री शेर ¨सह, राकेश कुमार, किसान मोर्चा से चौधरी हेमराज, महामंत्री ब्रह्मानंद, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के मास्टर हंस राज, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के कर्नल राजमल भरमौरिया, विधि प्रकोष्ठ वीरेंद्र सूद, चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. मेहर चंद चौधरी, अन्य पिछड़ा वर्ग के ईश्वर दास व प्रकाश चंद चौधरी सहित कई सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी