व्यापारी कल्याण कोष बनाए सरकार : सोमेश

सुजानपुर व्यापार मण्डल को उत्कृष्ट कार्यों के लिये प्रदेश व्यापार मण्डल कार्यकारणी ने प्रधान शलेन्द्र गुप्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रधान सोमेश शर्मा ने कहा की सुजानपुर व्यापार मण्डल ने जो समाजिक तौर पर कार्य किये है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 07:44 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 07:44 PM (IST)
व्यापारी कल्याण कोष बनाए सरकार : सोमेश
व्यापारी कल्याण कोष बनाए सरकार : सोमेश

संवाद सहयोगी, सजानपुर : सुजानपुर में रविवार को प्रदेश व्यापार मंडल का महासम्मेलन हुआ। सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं व अन्य कई विषयों पर चर्चा की गई।

प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमेश शर्मा ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में 70 फीसद शेयर व्यापारिक टैक्स का एकत्रित होता है। लेकिन किसी भी सरकार ने व्यापारियों के लिए स्थायी नीति नहीं बनाई है। सभी सरकारें इंस्पेक्टर राज को खत्म करने की बात करती हैं परंतु जीएसटी लागू होने के बाद इसमें बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि हर व्यापारी को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए, व्यापारी कल्याण कोष बनाया जाए। अगर 31 दिसंबर तक नीति न बनाई तो मार्केट फीस देना कर बंद कर देंगे। उद्योगों की तर्ज पर टैक्स व कर्ज में छूट दी जाए। 58 साल के बाद पेंशन का प्रावधान किया जाए तथा ईपीएफ के दायरे में सभी को लाभ दिए जाएं। इन सभी मांगों पर सभी पदाधिकारियों सहमति जताई। जो राजनीतिक दल व्यापारियों की मांगों को घोषणापत्र में शामिल करेंगी, व्यापरी वर्ग उसी के साथ चलेगा।

इस मौके पर व्यापार मंडल सुजानपुर प्रधान शैलेंद्र गुप्ता, प्रदेश व्यापार मंडल महासचिव राकेश कैलाश, केके धवन, मुख्य सलाहकार राजेंद्र प्रसाद ¨छदा, मनीष गुप्ता, अशोक मेहरा, सुजानपुर महिला व्यापार मंडल प्रधान लता ठाकुर, विजय बहल, दीप बजाज, प्रदेश व्यापार मण्डल के सदस्य गौरव जैन व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी