अनुराग ने महिला मंडलों को बांटे 1.84 लाख रुपये

संपूर्ण स्वच्छता अभियान के अंतर्गत महिला मंडल प्रोत्साहन योजना के अंर्तगत चयनित महिला मंडलों को सांसद अनुराग ठाकुर ने वटराण में आयोजित कार्यक्रम में 1.

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Mar 2019 08:42 PM (IST) Updated:Fri, 01 Mar 2019 08:42 PM (IST)
अनुराग ने महिला मंडलों को बांटे 1.84 लाख रुपये
अनुराग ने महिला मंडलों को बांटे 1.84 लाख रुपये

सनाही स्कूल में किया बास्केटबॉल मैदान व बैडमिटन कोर्ट का उद्घाटन

संवाद सहयोगी, नादौन : संपूर्ण स्वच्छता अभियान के अंतर्गत महिला मंडल प्रोत्साहन योजना के अंर्तगत चयनित महिला मंडलों को सांसद अनुराग ठाकुर ने वटराण में आयोजित कार्यक्रम में 1.84 लाख रुपये वितरित किए। उन्होंने महिला मंडल गाहली को 30 हजार रुपये, महिला मंडल बढेड़ा को 25 हजार रुपये, महिला मंडल लहड़ा को 20 हजार, महिला मंडल पनसाई को 15 हजार रुपये, महिला मंडल पपलाह को 12 हजार रुपये और महिला मंडल लंबोट को 10 हजार रुपये के चेक वितरित किए। इसके अतिरिक्त उन्होंने महिला मंडल दाड़, महिला मंडल मालग, महिला मंडल काही दी बाहल, महिला मंडल वरघ्याड, महिला मंडल खोहर, महिला मंडल डेई, महिला मंडल कुन्ना को 8.8 हजार रुपये वितरित किए। अनुराग ठाकुर द्वारा बटराण में 15 लाख रूपये की सांसद निधि से निर्मित पंचायत घर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बटराण पंचायत में अभी तक 11.50 लाख रूपये के खर्च कर विभिन्न विकास कार्य करवाये गए है। हिमाचल प्रदेश व कामगार बोर्ड के सौजन्य से मनरेगा में कार्यरत महिला मंडल व अन्य महिलाओं को 26 साइकिल और 21 सोलर लैम्प वितरित किए गए। उन्होंने बटराण में एक जिम बनाने की घोषणा भी की।

उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सनाही में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अतंर्गत 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित बास्केटबॉल ग्राउंड तथा बैडमिटन कोर्ट का उद्घाटन किया। उन्होंने 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया। सांसद अनुराग ठाकुर ने बढ़ेड़ा में 15 लाख की लागत से निर्मित पंचायत घर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष चंदू लाल चौधरी , बीडीसी अध्यक्ष विनोद पठानिया, प्रधान सुषमा धीमान तथा उप-प्रधान राजेश सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी