सर्वकल्याण कारी संस्था के वार्षिक समारोह में वीरभद्र होंगे मुख्य अतिथि

सुजानपुर मैदान में आयोजित होने वाले सर्व कल्याणकारी संस्था के वार्षिक अधिवेशन में भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को भी निमंत्रण भेजा गया है अब वे इस कार्यक्रम में शिरकत करते हैं या नहीं यह समय आने पर ही पता चलेगा लेकिन उनकी ओर से उन्हें पूरे मान-सम्मान के साथ इस कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण भेजा गया है ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 03:47 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 03:47 PM (IST)
सर्वकल्याण कारी संस्था के वार्षिक 
समारोह में वीरभद्र होंगे मुख्य अतिथि
सर्वकल्याण कारी संस्था के वार्षिक समारोह में वीरभद्र होंगे मुख्य अतिथि

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : सुजानपुर मैदान में 25 नवंबर को आयोजित होने वाले सर्व कल्याणकारी संस्था के वार्षिक अधिवेशन के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को भी निमंत्रण भेजा गया है।

विधायक एवं सर्व कल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने बुधवार को सुजानपुर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री धूमल उनके राजनीतिक गुरु रहे हैं और वह उनका आज भी मान-सम्मान करते हैं। ऐसे में अगर वह कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे तो उनके लिए सौभाग्य की बात होगी। संस्था का कार्यक्रम गैर राजनीतिक कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न पायदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों, खिलाड़ियों व कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह शिरकत करेंगे जबकि अध्यक्षता पंजाब विधानसभा स्पीकर एवं अध्यक्ष केपी राणा करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सोढ़ी शिरकत करेंगे। हिमाचल का पंजाब पड़ोसी राज्य है ऐसे में इस कार्यक्रम में पंजाब से कैबिनेट मंत्री व विधायक विशेष रूप से पहुंचेंगे। इसके साथ हिमाचल कांग्रेस सहप्रभारी एवं विधायक पंजाब गुरकीरत ¨सह व प्रदेश नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक हरोली मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व ¨सचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री कौल ¨सह ठाकुर, पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। पंजाब राज्य के वरिष्ठ विधायक राजकुमार, विधायक राजेंद्र वेरी, विधायक जूनियर अवतार हेनरी भी भाग लेंगे। लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। उधर बुधवार को विधायक ने सुजानपुर शहर के विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर लोगों को कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण दिया। कार्यक्रम में हिम गौरव अवार्ड, शान-ए-¨हद अवार्ड दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी