नादौन में 12 को लगाया जाएगा नेत्र जांच शिविर

रिटायर्ड एम्पलॉय वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक यशपाल संस्कृति सदन नादौन में डीडी मिन्हास की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से रिटायर्ड एम्पलॉय की समस्याओं के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 09:01 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 09:01 PM (IST)
नादौन में 12 को लगाया जाएगा नेत्र जांच शिविर
नादौन में 12 को लगाया जाएगा नेत्र जांच शिविर

संवाद सहयोगी, नादौन : रिटायर्ड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक यशपाल संस्कृति सदन नादौन में डीडी मिन्हास की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसोसिएन के तत्वाधान में सिविल अस्पताल नादौन में 12 नवंबर को होने वाले नेत्र जांच पर चर्चा हुई। शिविर का आयोजन इस दिन सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगा। पर्चियां सुबह नौ से तीन बजे तक बनेंगी। उन्होंने लोगों शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया है। इस अवसर पर सुदेश शर्मा, पीडी शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, शिव कुमार डोगरा, कुलदीप, रविंद्र पुरी, जगदेव कौशल, ओम प्रकाश आनंद, नानक चंद, यशपाल धीमान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी